'Tomorrow Island' और 'Yesterday Island', जहां पैदल चल कर सकते हैं टाइम ट्रैवल

 https://uplive24.com/usa-russia-tomorrow-yesterday-islands-explained/

यह कहानी है रूस और अमेरिका के बीच मौजूद टुमारो आइलैंड और यस्टरडे आइलैंड की, जहां सिर्फ 4 किमी की दूरी पर दो अलग-अलग तारीखें होती हैं। uplive24.com पर इतिहास, राजनीति और समय के इस अनोखे खेल को विस्तार से समझें।

जरा सोचिए, एक ऐसा द्वीप जहां आप एक ही समय में दो तारीखें देख सकते हैं। जहां एक छोर पर 'आज' होता है और दूसरे पर 'कल'। यह कोई साइंस फिक्शन नहीं, बल्कि सच्चाई है। यह चमत्कारिक और अजीब सी लगने वाली बात हकीकत बनती है Bering Strait के बीच मौजूद दो छोटे से द्वीपों पर, जिन्हें दुनिया जानती है 'Tomorrow Island' और 'Yesterday Island' के नाम से।

ये द्वीप हैं Big Diomede और Little Diomede, जो रूस और अमेरिका के बीच में स्थित हैं। दोनों द्वीपों के बीच की दूरी महज 3.8 किलोमीटर है, लेकिन समय के मामले में यह दूरी 21 घंटे की है।

Big Diomede (Tomorrow Island) रूस का हिस्सा है, और यहां 'कल' की तारीख होती है। वहीं, Little Diomede (Yesterday Island) अमेरिका का हिस्सा है, और यहां 'आज' की तारीख होती है। इन दोनों के बीच से International Date Line (IDL) गुजरती है, जो इस अद्भुत अंतर की वजह है।

Little Diomede (USA) पर लगभग 80-90 लोग रहते हैं, जो मुख्यतः इनुपिअक मूल निवासी हैं। Big Diomede (Russia) पर कोई नागरिक नहीं रहता। यह एक रूसी सैन्य चौकी है।

रूस और अमेरिका के बीच बंटवारा कैसे हुआ?

इन द्वीपों का इतिहास 19वीं सदी में जाकर जुड़ता है। 1867 में अमेरिका ने रूस से अलास्का खरीद लिया। यह सौदा 'Alaska Purchase' के नाम से जाना जाता है। इसी सौदे में Little Diomede अमेरिका का हिस्सा बन गया, जबकि Big Diomede रूस के पास ही रहा। तभी से यह द्वीप अमेरिका और रूस के सबसे करीबी भौगोलिक बिंदु बन गए हैं।

कितनी दूर हैं ये मेनलैंड से?

Little Diomede से Alaska की दूरी लगभग 40 किमी है। हालांकि अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन से यह लगभग 6,700 किमी दूर है। इसी तरह से Big Diomede से रूस का mainland Chukotka लगभग 35 किमी दूर है, लेकिन मुख्य रूसी भूमि यानी मॉस्को लगभग 6,200 किमी है।

यानि ये द्वीप दोनों देशों के राजनीतिक केंद्रों से हजारों किलोमीटर दूर हैं, लेकिन भौगोलिक रूप से एक-दूसरे के बेहद करीब हैं।

समय में यात्रा का एहसास!

यह दुनिया का अकेला ऐसा बॉर्डर है जहां सिर्फ कुछ किलोमीटर का अंतर, आपको समय में आगे या पीछे ले जाता है। इसीलिए इसे 'Time Travel Border' भी कहा जाता है।

मान लीजिए आप 31 दिसंबर को रात में Little Diomede (USA) में हैं, तो आप बस कुछ किलोमीटर जाकर Big Diomede (Russia) पहुंचेंगे और सीधा 1 जनवरी में कदम रख देंगे। यानी नए साल में आप 'एक दिन पहले' ही पहुंच सकते हैं।

भले ही दूरी कम है और सर्दियों में समुद्र जम जाता है, जिससे एक द्वीप से दूसरे तक चला जा सकता है, लेकिन कोई इसे पार नहीं कर सकता। वजह कि यह एक राजनीतिक बॉर्डर है। दोनों देशों की नीतियों और सुरक्षा नियमों के चलते यहां आवाजाही प्रतिबंधित है।

कैसे चलता है प्रशासन?

Little Diomede (USA) पर रहने वाले लोग मुख्यतः इनुपिअक (Inupiat) मूल के हैं। यह अलास्का के मूल निवासी समुदाय का हिस्सा है।

यह द्वीप अलास्का राज्य के तहत आता है और यहां के लोग अमेरिकी नागरिक हैं। इनकी जीवनशैली पारंपरिक है। ये लोग मुख्य रूप से शिकार करते हैं और मछली पकड़ते हैं। सर्दियों में समुद्र जमने के कारण ये लोग कुछ दूरी पैदल तय भी कर सकते हैं, लेकिन सीमा पार नहीं कर सकते, क्योंकि यह संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर है।

यहां एक पब्लिक स्कूल, एक पोस्ट ऑफिस, और हेल्थ पोस्ट है। सप्लाई और मेडिकल सुविधाएं मुख्य रूप से हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचाई जाती हैं।

यहां कोई सड़क या वाहन नहीं है। लोग पैदल या स्नोमोबाइल से चलते हैं।

https://uplive24.com/

क्या ये लोग अमेरिकी चुनाव में वोट कर सकते हैं?

हां, Little Diomede के निवासी पूरी तरह अमेरिकी नागरिक हैं और उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में वोट करने का अधिकार है। हालांकि, इतने दूरदराज इलाके में वोटिंग के लिए विशेष प्रबंध किए जाते हैं, जैसे कि मेल-इन बैलट या एयर डिलीवरी के जरिए वोटिंग की सुविधा।

भौगोलिक दूरी तो छोटी है, लेकिन राजनीतिक और कूटनीतिक वजहों से आम लोगों को एक द्वीप से दूसरे पर जाने की अनुमति नहीं है। शीत युद्ध (Cold War) के दौर में इसे Ice Curtain कहा गया, जैसे बर्लिन की दीवार पश्चिम और पूर्व को अलग करती थी, वैसे ही Diomede द्वीपों ने अमेरिका और USSR को बांट दिया।

Comments

Popular posts from this blog

Act of War : जब ये शब्द बन जाते हैं युद्ध का ऐलान

Constitution : पाकिस्तान का संविधान बनाने वाला बाद में कैसे पछताया

Pahalgam attack : भारत की स्ट्राइक से डरे पाकिस्तान ने दी सफाई