Posts

Showing posts with the label Ganga Jal bacteria killing properties

Ganga : क्या है गंगा के पवित्र होने का रहस्य?

Image
https://uplive24.com/scientific-reasons-why-ganga-water-is-pure/ डॉ. बृजेश सती पृथ्वी पर यदि किसी तीर्थ को सर्वोच्च माना गया है, तो वह है गंगा (Ganga)। भौतिक रूप में जैसे सूर्य आकाश में प्रत्यक्ष देवता हैं, वैसे ही धरती पर बहती गंगा भी साक्षात दिव्यता की प्रतीक मानी जाती है। गंगा नदी न केवल धरती और स्वर्ग के बीच एक आध्यात्मिक सेतु है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति की आत्मा भी है। इसके बिना भारतीय सभ्यता की कल्पना ही अधूरी है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, युगों से मां गंगा भू-लोक में जीवनदायिनी शक्ति बनकर प्रकृति और समस्त प्राणियों को संजीवनी प्रदान कर रही हैं। यह नदी न केवल पापों का नाश करती है, बल्कि मोक्ष का भी द्वार खोलती है। गंगा (Ganga) मात्र एक जलधारा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना की अमूल्य निधि है। इसके पावन तटों पर ही वैदिक सभ्यता और संस्कृति का जन्म हुआ। वेद, पुराण और अनेक कालजयी साहित्य इसी गंगा के आंचल में रचे गए। इसीलिए इसे 'ज्ञान गंगा' भी कहा जाता है। धर्म ग्रंथों में गंगा वेद, पुराण, रामायण और महाभारत जैसे सभी प्रमुख हिंदू धार्मिक ग्रंथों में गंगा की महिमा और विशे...