Posts

Showing posts with the label #Pakistan

Pakistan : गरीबी या साजिश नहीं, पाकिस्तान के डीएनए में है आतंकवाद

Image
https://uplive24.com/terrorism-is-in-pakistans-dna/ आतंकवाद को कई बार जोड़ा जाता है अशिक्षा और गरीबी से। हालांकि एक स्टडी बताती है कि पाकिस्तान (Pakistan) के केस में ये दोनों ही फैक्टर नहीं हैं। वहां आतंकवाद आम लोगों की सोच में भी बस चुका है। बात सिर्फ AK-47 या आत्मघाती जैकेट की नहीं है। बात उस जमीन की है, जहां आतंकवाद एक विचार है, एक कारोबार है, एक राष्ट्रीय नीति का हिस्सा है। और उस जमीन का नाम है - पाकिस्तान (Pakistan)। आज जब दुनिया आतंकवाद के खिलाफ लड़ रही है, तब भी पाकिस्तान (Pakistan) में आतंकी शिविर फल-फूल रहे हैं, आर्मी की छावनियों में ट्रेनिंग दी जा रही है, और आईएसआई (ISI) आतंकियों की भर्ती से लेकर ऑपरेशन तक की प्लानिंग कर रही है। इससे भी खतरनाक बात यह है कि वहां का पढ़ा-लिखा शहरी मध्यमवर्ग इन सबका नैतिक समर्थन करता है, जैसे यह सब कोई पवित्र जिहाद हो। जब भी पाकिस्तान में आतंकवाद (Terrorism in Pakistan) की बात होती है, तो दुनिया की उंगलियां सबसे पहले वहां की गरीबी की ओर उठती हैं। वर्षों से यह समझा जाता रहा है कि भुखमरी, बेरोजगारी और शिक्षा की कमी वहां के नौजवानों को हथियार उठाने...

Pakistan Betrayal : पाकिस्तान का धोखा, क्या कभी बदलेगा इसका डीएनए?

Image
https://uplive24.com/pakistan-betrayal-is-the-truth-india-should-give-a-befitting-reply-on-pahalgam/ पाकिस्तान के लिए धोखा देना (Pakistan Betrayal) कोई हादसा नहीं है, यह उसके डीएनए में बसा हुआ है। इतिहास गवाह है कि चाहे अमेरिका हो, सऊदी अरब हो, अफगानिस्तान हो या भारत - पाकिस्तान ने हर उस हाथ को काटा है जिसने कभी उस पर भरोसा किया था। दुनिया में कुछ चीजें हैं जो बार-बार हो रही हैं, और पाकिस्तान के साथ धोखा देने (Pakistan Betrayal) का मामला इनमें सबसे बड़ा है। जब-जब पाकिस्तान के साथ बातचीत की गई, उस दौरान उसने हर बार दगाबाजी की है, और हर बार उसने शांति के मौकों को धोखे में बदलने की कोशिश की है। Pahalgam terror attack इसका ताजातरीन उदाहरण है, जो यह साबित करता है कि पाकिस्तान के दिल में कभी भी शांति की इच्छा नहीं रही। धोखे में पाकिस्तान ने अमेरिका को भी नहीं छोड़ा (Pakistan Betrayal with US) वह पाकिस्तान, जिसने War on Terror में अमेरिका के साथ मिलकर दुनिया को यह दिखाने का प्रयास किया कि वह आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है, वही आतंकवादियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन गया। ओसामा बिन लादेन (Osama bin La...

Act of War : जब ये शब्द बन जाते हैं युद्ध का ऐलान

Image
https://uplive24.com/meaning-and-history-of-act-of-war/ पहलगाम के जवाब में भारत ने सिंधु जल समझौते (Indus waters treaty) को निलंबित किया तो पाकिस्तान (Pakistan) चीख पड़ा - यह Act of War है। आखिर क्या है इसका मतलब? पहलगाम में आतंकी हमले (Pahalgam terror attack) के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में सिंधु जल समझौते (Indus waters treaty) को निलंबित कर दिया। पाकिस्तान (Pakistan) ने इसे एक्ट ऑफ वार बताया है। आखिर इसका मतलब क्या है? Act of War - सिर्फ तीन शब्द, लेकिन इनमें छिपी है पूरी इंसानियत की त्रासदी, कूटनीति की चुनौती और युद्ध के पीछे की वैधता का संकट। यह वाक्यांश कोई सामान्य कानूनी या सैन्य शब्द नहीं, बल्कि वो सीमारेखा है जहां शब्द खत्म हो जाते हैं और बंदूकें बोलने लगती हैं। Act of War का अर्थ  इसका सीधा अनुवाद किया जाए तो मतलब होता है, युद्ध की कार्रवाई। लेकिन असल में यह इससे कहीं ज्यादा जटिल और बहुआयामी है। अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में यह वो बिंदु होता है, जब किसी देश की कोई आक्रामक कार्रवाई इतनी गंभीर हो जाती है कि उसे युद्ध की शुरुआत माना जा सकता है। यह सिर्फ टैंकों के चलने या मिसाइल...

Pahalgam : पाकिस्तान के पास भीख का कटोरा, उसे भी छीनना होगा

Image
https://uplive24.com/how-india-can-respond-to-pakistan-on-pahalgam/ पाकिस्तान (Pakistan) अपने दम पर सुई तक नहीं बना सकता, वह आखिर आतंकी कैसे तैयार कर रहा है? भारत को उसके मददगारों पर सख्ती करनी चाहिए।  जम्मू कश्मीर के पहलगाल (Pahalgam) में जो हुआ, वह सिर्फ एक आतंकी हमला नहीं था, वह एक सुनियोजित चुनौती थी - भारत की सहनशक्ति को, उसके धैर्य को, उसकी चुप्पी को। और इस बार जवाब सिर्फ बुलेट या कूटनीति से देने से नहीं चलेगा। इस बार जरूरत है एक ऐसी नीति की जो पाकिस्तान की जड़ों को हिला दे। पाकिस्तान (Pakistan) का खेल नया नहीं है। वही पुराना नक्शा, वही पुराने मोहरे - बस हर बार ताश की गड्डी नयी दिखती है। इस बार पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर (Asim Munir) ने 16 अप्रैल को जो भाषण दिया, वह बस भाषण नहीं, एक इशारा था। और ठीक उसी इशारे के कुछ दिन बाद पहलगाम (Pahalgam) में खून बहा। पूरी दुनिया जान रही है कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के पीछे पाकिस्तान (#PakistanBehindPahalgam) है। अब सवाल यह नहीं है कि Pahalgam attack क्यों हुआ। सवाल यह है कि हम कब तक अमेरिका, चीन और सऊदी अरब जैसे देशों को पाकिस्तानी...

Indus Waters Treaty : सिंधु जल समझौता स्थगित, पाकिस्तान अब होगा पानी-पानी

Image
https://uplive24.com/what-will-be-the-impact-of-suspending-the-indus-waters-treaty-on-pakistan/ सिंधु जल समझौते (Indus Waters Treaty) को सस्पेंड करके भारत ने साफ कर दिया है कि जब तक पाकिस्तान से आतंकवाद जारी रहता है, तब तक नदियों के रास्ते भरोसा बहने का कोई मतलब नहीं। जब नदियों का बहाव रुकता है, तो सिर्फ पानी नहीं रुकता, इतिहास ठहर जाता है। और इस बार इतिहास को भारत ने खुद रोका है। सिंधु जल समझौते (Indus Waters Treaty), जो 1960 से अब तक चार युद्ध, दर्जनों आतंकी हमले और भारत-पाक के खट्टे रिश्तों के बावजूद बहती रही, उसे भारत ने पहली बार suspend कर दिया है। यह फैसला अचानक नहीं आया। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में, पाकिस्तान से आए आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की जान ले ली। और अगले ही दिन, भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने घोषणा कर दी कि सिंधु जल समझौते (Indus Waters Treaty) को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है। भारत ने साफ कहा कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद (cross-border terrorism) का साथ देना पूरी तरह और बिना शर्त नहीं छोड़ता, तब तक सिंधु जल समझौते (In...

Pahalgam attack : भारत की स्ट्राइक से डरे पाकिस्तान ने दी सफाई

Image
https://uplive24.com/ https://uplive24.com/pakistan-fears-indian-strike-in-response-to-pahalgam-attack/   पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam attack) के अगले ही दिन पाकिस्तान ने सफाई दी कि इसमें उसका हाथ नहीं। यह सफाई से ज्यादा उसका डर है।  पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले (Pahalgam attack) में 28 निर्दोष पर्यटकों की हत्या ने एक बार फिर आतंकवाद की जड़ पर उंगली उठाई है - और वह जड़ है पाकिस्तान (Pakistan)। लेकिन इस बार पाकिस्तान सिर्फ इनकार नहीं कर रहा, वह डरा हुआ है। डर इस बात का कि कहीं भारत फिर से बालाकोट जैसी कार्रवाई न कर दे, जैसा उसने पुलवामा हमले के बाद किया था। 'हमें इससे कोई वास्ता नहीं...' - पाकिस्तान की घबराहट का सबूत हमले (Pahalgam attack) के अगले ही दिन पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) और विदेश मंत्रालय ने बड़ी सफाई से कहा, 'हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं।' लेकिन सवाल यह है कि अगर वास्ता नहीं है, तो इतनी जल्दी बयान क्यों देना पड़ा? इसका सीधा जवाब है - भारत की प्रतिक्रिया का डर। 2016 के Uri attack और फिर 2019 के Pulwama attack के बाद भारत की रणनीति साफ ...

TRF : कौन है पहलगाम में खून बहाने वाला पाकिस्तान का नया चेला

Image
https://uplive24.com/the-resistance-front-is-behind-pahalgam-terror-attack/ पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक चेहरे The Resistance Front (TRF) ने पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Attack) की जिम्मेदारी ली है।  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Attack) ने एक बार फिर आतंक की भयावह तस्वीर सामने रख दी है। अमरनाथ यात्रा से कुछ ही हफ्ते पहले हुए इस हमले में 28 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी गई, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुज़ुर्ग शामिल हैं। इस बर्बर हमले की जिम्मेदारी ली है The Resistance Front (TRF) नामक एक पाकिस्तानी आतंकी संगठन ने, जो सीधे-सीधे लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba LeT) का ही मुखौटा है। आतंक का नया चेहरा TRF की स्थापना अगस्त 2019 में हुई थी, जब भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया था। इसके बाद से ही TRF लगातार घाटी में अस्थिरता फैलाने, गैर-स्थानीय नागरिकों और प्रवासी मज़दूरों को निशाना बनाने में जुटा है। TRF ने खुले तौर पर कहा है कि जो भी कश्मीर में बसने आएगा, वह उनका दुश्मन है और उसके खिलाफ 'जिहाद' जारी रहेगा। सरकार ने TRF को पिछले साल ...

Pakistan : चीन का दिल आया पाकिस्तान के गधों पर

Image
https://uplive24.com/china-and-pakistan-will-do-donkey-trade/ कभी आपने सोचा है कि अगर कोई मुल्क इतना मजबूर हो जाए कि उसका सबसे बड़ा एक्सपोर्ट आइटम गधा बन जाए, तो उसके हालात क्या होंगे? हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान (Pakistan) की, और चीन की भी, जिसने हाल ही में पाकिस्तान में 'डंकी डिप्लोमेसी' का नया अध्याय शुरू किया है। इस बार मसला न सी-पैक (CPEC) का है, न ग्वादर पोर्ट की सुरक्षा का। चीन अब पाकिस्तान में residential donkey farms यानी गधा फार्म बनाने की तैयारी में है। और वजह जानकर आप अपना सिर पीट लेंगे - चीन को पाकिस्तान (Pakistan) के गधे बहुत पसंद आ गए हैं। डंकी फॉर डेवेलपमेंट! बीते दिनों पाकिस्तान (Pakistan) की राजधानी इस्लामाबाद में जब चीन के Donkey Industry के उपाध्यक्ष झाओ फेई और पाकिस्तान के कृषि मंत्री राणा तनवीर हुसैन के बीच मुलाकात हुई, तो बात धान, गेहूं या टेक्नोलॉजी पर नहीं, बल्कि गधों पर हुई। चीन ने पाकिस्तान की जलवायु और गधे-प्रजातियों को 'डंकी-फ्रेंडली' बताया और प्रस्ताव रखा कि क्यों न यहां गधों की 'इंडस्ट्रियल ब्रीडिंग' की जाए? मंत्री साहब गदगद हो गए।...