Posts

Showing posts with the label Saint Mira of Mexico

Mughal History : मुगल राजकुमारी जो अगवा होने के बाद दासी बनी और फिर संत

Image
https://uplive24.com/ https://uplive24.com/princess-from-mughal-history-who-kidnapped-and-became-maid-and-saint/ मुगल इतिहास (Mughal History) से जुड़े एक पन्ने पर मीरा का भी नाम है। यह मीरा भी संत थी और जिसने भारत-मैक्सिको को जोड़ने का काम किया। कल्पना कीजिए - किसी भारतीय राजकुमारी को 9 साल की उम्र में अगवा कर लिया जाए, गुलाम बनाकर हजारों मील दूर एक अनजाने देश में बेच दिया जाए, लेकिन वही लड़की एक दिन उस देश की सबसे पूजनीय 'संत' बन जाए, और जिस घर में उसने आखिरी सांस ली, वो आज एक लग्जरी होटल बन जाए! जी हां, यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि इतिहास की उन भूली-बिसरी परतों में दर्ज एक हकीकत है, जो भारत और मैक्सिको (Mexico) को एक भावनात्मक रेखा से जोड़ती है। और इस कड़ी का नाम है मीरा (Mira), जिसे मैक्सिको में कैटरिना डे सैन युआन (Catarina de San Juan) या चाइना पोब्लाना (China Poblana) के नाम से जाना जाता है। इसका एक सिरा मुगल इतिहास (Mughal History) से भी जुड़ता है। एक होटल, जिसमें बसी है इतिहास की आत्मा मैक्सिको के प्यूबला (Puebla) शहर में एक आलीशान होटल है - कसोना दे ला चाइना पोब्लान...