Posts

Showing posts with the label #pressconference

Press conference : प्रेस कॉन्फ्रेंस से पसीना क्यों छूटता है?

Image
  https://uplive24.com/most-controversial-press-conference/ सोशल मीडिया (Social Media) पर जब कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press conference) वायरल होती है, तो उसके हर शब्द, हर हावभाव पर चर्चा होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस होती क्या है, इसकी शुरुआत कब हुई और यह कैसे इतिहास की धारा बदल सकती है? चलिए, आज इस माध्यम के इतिहास और सबसे चर्चित प्रेस कॉन्फ्रेंसों की कहानी समझते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press conference) एक ऐसा सार्वजनिक मंच है जहां कोई चर्चित हस्ती सीधे पत्रकारों के सवालों का सामना करती है।  यह चर्चित हस्ती कोई भी हो सकता है - नेता, अभिनेता, अधिकारी या संस्थान। Press conference के जरिये अपने पक्ष, विचारों और निर्णय के बारे में सार्वजनिक जानकारी दी जाती है।  असली Press conference तो वह है, जिसमें पत्रकार खुलकर सवाल पूछें और सामने वाला जवाब दे। हालांकि पब्लिक रिलेशन ऑफिसर्स और मीडिया मैनेजमेंट के दौर में ऐसा कम होता है। अब ज्यादातर हस्तियां पहले से तय सवालों के ही जवाब देती हैं। ऐसा भी होता है कि किसी को कोई सवाल पसंद नहीं आता, तो वह चुप रह जाता है।...