Shubhanshu Shukla : कितना मुश्किल होता है स्पेस से जमीन पर उतरना
https://uplive24.com/shubhnshu-shukla-returned-from-space-how-difficult-is-the-journey-back-from-iss/ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) अंतरिक्ष में अपना नाम दर्ज कर लौट आए हैं। उनकी सकुशल वापसी के लिए पूरा देश दुआ कर रहा था। uplive24.com पर जानिए कि कितना मुश्किल होता है स्पेस से वापसी का सफर। जब कोई अंतरिक्ष यात्री International Space Station (ISS) की ओर उड़ान भरता है, तो पूरा देश गर्व से भर उठता है। लेकिन यह खुशी उस जोखिम की सच्चाई को नहीं मिटा सकती जो धरती पर वापसी के दौरान हर अंतरिक्ष यात्री को झेलनी पड़ती है। अंतरिक्ष में जाना जितना रोमांचक है, वापस लौटना उतना ही खतरनाक। धरती की सतह पर लौटते समय, स्पेसक्राफ्ट को वायुमंडल में बेहद तेजी से घुसना होता है। इस दौरान अंतरिक्ष यान की बाहरी परत पर तापमान 1600°C से भी अधिक हो सकता है - इतना कि स्टील भी पिघल जाए। अगर किसी हिस्से की हीट शील्ड (heat shield) खराब हो जाए, या स्पेसक्राफ्ट का कोण थोड़ा भी गलत हो जाए, तो पूरा मिशन नष्ट हो सकता है। यही हुआ था कल्पना चावला (Kalpana Chawla) के साथ। 1 फरवरी, 2003 को जब कल्पना चावल...