Posts

Showing posts with the label wine in ancient civilizations

Wine : मिस्र की कब्र से निकली 5000 साल पुरानी शराब

Image
https://uplive24.com/5000-year-old-wine-found-in-an-egyptian-tomb/ मिस्र की कब्र से निकली सुराहियां महज मिट्टी की बर्तन नहीं, उस दौर की कहानियां हैं जब मनुष्य ने स्वाद को विज्ञान से जोड़ा, और पेय को पूजा से। ये सुराहियां बताती हैं कि शराब की बोतलों में केवल द्रव नहीं होता - उनमें इतिहास, संस्कृति और सभ्यता के रंग भी घुले होते हैं। मिस्र की रेत से एक बार फिर इतिहास की मदिरा (Wine) छलकी है। पुरातत्वविदों को रानी मेरिट-नीथ की कब्रगाह से 5,000 साल पुरानी शराब की सुराहियों (wine jars) का विशाल भंडार मिला है। इनमें से कई सुराहियां आज भी मुहरबंद हैं। यह खोज न केवल मिस्र की राजशाही संस्कृति की परतें खोलती है, बल्कि यह भी बताती है कि प्राचीन काल में शराब का निर्माण, संरक्षण और उपयोग किस हद तक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक था। यह खोज अबीडॉस (Abydos) नामक ऐतिहासिक स्थल पर हुई, जहां रानी मेरिट-नीथ की भव्य कब्र मौजूद है। माना जाता है कि वह करीब 3000 ईसा पूर्व शासन करने वाली शक्तिशाली महिला थीं। खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों को सैकड़ों शराब (Wine) की सुराहियां मिलीं, जिनमें से कई आज भी अपनी मूल स्थिति में ...