Posts

Showing posts with the label Are humans aliens

Humans alien theory : क्या इंसान इस धरती के नहीं हैं?

Image
  Alien : क्या किसी और दुनिया में जिंदगी सांस ले रही है? क्या इंसान पृथ्वी के मूल निवासी हैं या कहीं और से आए हैं (Humans alien theory)? पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. एलिस सिल्वर की अनोखी थ्योरी इस सवाल को नए रहस्य और रोमांच से भर देती है। uplive24.com पर जानिए उनकी किताब Humans are not from Earth की रोचक कहानी। तारों से भरा आसमान इंसानों को पसंद आता है, वह सुदूर अंतरिक्ष में उड़ना चाहता है, उसमें जानने की ललक है कि उसके यूनिवर्स के पार क्या है... और तो और उसने सहज ही यह विश्वास पैदा कर लिया है कि उसे बनाने वाला ईश्वर ऊपर कहीं रहता है।  जब कोई मरता है, तो बच्चों को बहलाने के लिए कहा जाता है कि वह तारा बन गया। लेकिन तारा ही क्यों, पेड़ क्यों नहीं? क्यों स्वर्ग और नर्क आसमान में हैं? क्यों फरिश्ते ऊपर से नीचे आते हैं और मौत के बाद आत्मा ऊपर? ये सवाल ऐसे ही नहीं आए। रात के सन्नाटे में, जब आसमान दूधिया धुंध की तरह चमकता है, कभी-कभी दिल पूछता है, क्या हम सचमुच इसी मिट्टी के बने हैं? या हम किसी दूर के, ठंडे-नीले ग्रह की याद लिए हुए यहां आकर बस गए हैं? (Humans alien theory) यही बेचैन सवाल अ...