North Korea : उत्तर कोरिया का नया हथियार बना स्मार्टफोन
https://uplive24.com/north-korea-smartphone-surveillance-control/ उत्तर कोरिया (North Korea) में स्मार्टफोन आजादी नहीं, निगरानी का जरिया हैं। जानिए कैसे हर पांच मिनट में फोन का स्क्रीनशॉट लेकर सत्ता जनता पर नजर रखती है, और कैसे युवा डिजिटल विद्रोह कर रहे हैं। जब पहली नजर में आप इस फोन को देखेंगे, तो लगेगा जैसे कोई आम स्मार्टफोन हो। लेकिन आज के दौर में यह नागरिक जासूसी का सबसे बड़ा हथियार है। साल 2024 के अंत में उत्तर कोरिया (North Korea) से बाहर लाई गई इस डिवाइस की असलियत रोंगटे खड़े कर देती है। यह फोन असल में तकनीक की आड़ में तैयार किया गया बेहद खतरनाक निगरानी यंत्र है। इसका मकसद लोगों को दुनिया से जोड़ना नहीं, बल्कि उन्हें किम जोंग उन की विचारधारा के बाड़े में कैद रखना है। इस फोन में इंटरनेट तक सीधी पहुंच नहीं है। इसमें एक सॉफ्टवेयर हर 5 मिनट में स्क्रीन का स्क्रीनशॉट खींचता है और यूजर को बिना बताए उत्तर कोरिया (North Korea) की सरकार के पास भेज देता है। अगर कोई यूजर सिस्टम को बायपास करने की कोशिश करता है, तो उसे अपराध माना जाता है। हर टाइप किया गया शब्द एक सरकारी फिल्टर से गुजरत...