Terrorist attack : जब उड़ते विमान में हुआ छेद, गिरने लगे यात्री
1986 में इसी विमान पर आतंकी हमला हुआ था। मरम्मत के बाद इसे फिर उतारा गया। https://uplive24.com/when-a-terrorist-attack-took-place-on-a-flying-plane/ 2 अप्रैल 1986, विमानन इतिहास का एक काला अध्याय। यह वह दिन था जब अमेरिकी एयरलाइन TWA (Trans World Airlines) फ्लाइट 840 पर एक बम विस्फोट (Terrorist attack) हुआ, जिसने आसमान में तबाही मचा दी। रोम से काहिरा जा रहे इस विमान में सवार यात्रियों के लिए यह एक सामान्य उड़ान थी, लेकिन कुछ ही क्षणों में यह सफर मौत का जाल बन गया। विस्फोट जिसने विमान को हवा में हिला दिया TWA फ्लाइट 840, बोइंग 727 विमान, 115 यात्रियों और 7 क्रू सदस्यों के साथ उड़ान पर था। यह विमान ग्रीस के ऊपर 11,000 फीट (3,350 मीटर) की ऊंचाई पर उड़ रहा था, जब अचानक एक जबरदस्त धमाका हुआ। यह धमाका सीट 10F के नीचे रखे बम के फटने से हुआ था। विस्फोट इतना ताकतवर था कि विमान के दाईं तरफ, विंग के ठीक सामने, 2 मीटर x 1 मीटर का एक बड़ा छेद हो गया। उस जगह पर बैठे यात्री अचानक हवा के तेज़ दबाव में विमान से बाहर गिरने लगे। चार यात्री आसमान से गिरकर मौत के शिकार हुए ब्लास्ट की वजह से विमान में ब...