Virat Kohli : विराट के बाद अब कौन?
https://uplive24.com/who-will-fill-the-void-of-virat-kohli-in-indian-cricket/ विराट कोहली (Virat Kohli) ने सचिन के संन्यास से आए खालीपन को भरा। अब उनके संन्यास से एक बड़ा गैप आ गया है। 14 साल की लंबी यात्रा, 123 टेस्ट मैच, 9230 रन, 30 शतक और अनगिनत जज्बाती लम्हे - विराट कोहली (Virat Kohli) ने आखिरकार टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 36 साल की उम्र में जब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर ये घोषणा की, तो क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में एक खालीपन सा उतर आया। यह वही विराट (Virat Kohli) थे, जिन्होंने कभी सचिन तेंदुलकर के जाने से बने शून्य को भरा था। अब जब वो खुद जा रहे हैं, तो एक और बड़ा शून्य भारतीय क्रिकेट में छोड़ गए हैं। Virat Kohli का इंस्टा पर संदेश, टेस्ट क्रिकेट में बैगी ब्लू (सफेद जर्सी) पहनकर खेलना शुरू किए अब 14 साल हो गए हैं। सच कहूं तो, मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे ऐसी यात्रा पर ले जाएगा। इसने मुझे परखा, मुझे गढ़ा, और जिंदगी भर साथ रहने वाले सबक सिखाए। सफेद कपड़ों में खेलना कुछ बहुत निजी-सा होता है। वो शांत संघर्ष, लंबे दिन, और वो छोटे-छोटे पल जिन्हें शायद कोई नहीं...