Water crisis : पानी के कारण काबुल पर चढ़ा कर्ज, पर यह बस शुरुआत है
https://uplive24.com/serious-water-crisis-in-afghanistans-capital-kabul/ अफगानिस्तान की राजधानी काबुल तेजी से एक भयावह भविष्य की ओर बढ़ रही है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि काबुल दुनिया का पहला आधुनिक शहर बन सकता है, जहां पूरी तरह से पानी खत्म (Water crisis) हो जाएगा। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि अगले पांच वर्षों में शहर की जमीन के नीचे मौजूद तमाम जल भंडार पूरी तरह सूख सकते हैं। NGO Mercy Corps की हालिया रिपोर्ट बताती है कि बीते एक दशक में काबुल की जमीन के नीचे के पानी का स्तर 30 मीटर तक गिर चुका है। इसके पीछे दो बड़ी वजहें हैं - बेकाबू शहरीकरण और जलवायु परिवर्तन। काबुल के 70 लाख बाशिंदों की प्यास बुझाने वाले बोरवेल में से लगभग आधे पहले ही सूख चुके हैं। पानी के कारण चढ़ा कर्ज काबुल में पानी की उपलब्धता अब एक आर्थिक लड़ाई बन चुकी है। कई परिवार अपनी मासिक आय का एक तिहाई हिस्सा सिर्फ पानी पर खर्च कर रहे हैं। पानी खरीदने के कारण कई घरों पर कर्ज चढ़ चुका है। कुछ निजी कंपनियां इस संकट में भी मुनाफा कमाने से बाज नहीं आ रहीं। वे जमीन से पानी निकालकर उसे महंगे दामों पर बेच रही हैं।...