Posts

Showing posts with the label Kaichi Dham tourist surge

Uttarakhand : तो क्या चारधाम से अधिक श्रद्धालु पहुंचे कैंची धाम?

Image
  https://uplive24.com/uttarakhand-chaar-dham-vs-kaichi-dham-tourism-drop/ उत्तराखंड के चारधामों (Uttarakhand Char Dham) में यात्रियों की संख्या में 16% गिरावट दर्ज की गई, जबकि कैंची धाम में 300% की बढ़ोतरी हुई। जानें इसके पीछे के कारण, पंजीकरण नीति का असर और तीर्थ पुरोहितों की नाराजगी। डॉ. बृजेश सती उत्तराखंड के चारधामों (Uttarakhand Char Dham) की तुलना में इस बार कैंची धाम में अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। पिछले दो वर्षों के आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं।  यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ (Kedarnath, Badrinath) जैसे प्रमुख तीर्थों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और कैंची धाम में पहुंचे यात्रियों की तुलनात्मक समीक्षा एक नई सच्चाई को सामने लाती है। आंकड़े बताते हैं कि कैंची धाम (Kaichi Dham) में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या चारों धामों में से किसी भी एक धाम से अधिक रही। चारधाम (Uttrakhand Char Dham) में यात्रियों की कमी से स्थानीय तीर्थ पुरोहित, पंडा समाज, होटल व्यवसायी और ट्रांसपोर्ट क्षेत्र से जुड़े लोगों में नाराजगी है। वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित है...