Long Life Secret : वह दादी तो चलती-फिरती ब्लू जोन निकलीं
https://uplive24.com/the-secret-to-living-a-long-healthy-and-happy-life/ गांव के कोने पर पीपल के नीचे बैठी थीं दादी अम्मा, उम्र 101 साल, लेकिन चेहरे पर झुर्रियों से ज्यादा मुस्कान थी। हर दिन की तरह बच्चे उनके पास आकर कहानी सुनने की जिद कर रहे थे। लेकिन आज कहानी दादी की अपनी थी। 'बच्चों', उन्होंने कहा, 'लोग मुझसे अकसर पूछते हैं, इतनी लंबी उम्र का राज (Long Life Secret) क्या है? तो सुनो, एक छोटा सा फंडा है — हर दिन को दिल से जीओ, सिर से नहीं!' सब बच्चे चुपचाप सुनने लगे। तभी गांव में बाहर से एक मेहमान आया - एक डॉक्टर जो ब्लू जोन पर रिसर्च कर रहा था। उसने दादी से पूछा, 'क्या आपने कभी ब्लू जोन के बारे में सुना है?' दादी हंसते हुए बोलीं, 'न नाम सुना, न जोन देखा, लेकिन शायद वही जिया है।' डॉक्टर चौंक गया। उसने समझाया कि दुनिया में कुछ खास जगहें हैं - जापान का ओकिनावा, इटली का सार्डिनिया - जहां लोग 90 से 100 साल तक जीते हैं (Long Life Secret) और वो भी एकदम स्वस्थ! उन्होंने दादी से पूछा, 'आपके जीवन में ऐसी क्या चीजें रहीं जो आपको इतना स्वस्थ और खुश रख पाईं?...