Posts

Showing posts with the label Samosa History

Samosa : भारत में कहां से आया समोसा और उसमें कैसे भरा आलू

Image
  https://uplive24.com/history-of-samosa-in-india/ समोसा (Samosa) भारत का नहीं, बल्कि फारस और मध्य एशिया से आया था। uplive24.com जानिए कैसे यह मांस से भरा शाही नाश्ता बन गया हर भारतीय की थाली का स्टार, और कैसे इसमें आलू ने ली कीमे की जगह। भारत के हर गली-नुक्कड़, चाय की दुकान और स्कूल-कॉलेज की कैंटीन में एक चीज कॉमन मिलती है, समोसा (Samosa)। सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बाहर से कुरकुरा, अंदर से गर्म और मसालेदार। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये स्वादिष्ट तिकोना स्नैक (Samosa) वाकई में भारतीय है? या फिर, बाकी चीज़ों की तरह इसका भी कोई विदेशी रिश्ता है? समोसे (Samosa) की कहानी शुरू होती है मध्य एशिया और फारस से। फारसी में इसे संबूसा (Sambusa) कहा जाता था, जिसका अर्थ होता है 'बराबर कोणों वाला' या 'त्रिकोणीय आकार'। इतिहासकारों के मुताबिक, यह डिश 10वीं से 13वीं सदी के बीच सिल्क रूट के ज़रिए भारत पहुंची, जब फारसी व्यापारी, योद्धा और दरबारी भारत आए। प्रसिद्ध इतिहासकार और खाद्य विशेषज्ञ के.टी. आचाया (K.T. Achaya) के अनुसार, समोसा मूलतः फारसी और मध्य एशियाई व्यंजनों का हिस्...