Obesity : अब समोसा और गुलाब जामुन करेंगे आपको खबरदार!
https://uplive24.com/oil-and-sugar-warning-boards-on-snacks-due-to-obesity/ अब जलेबी, समोसा और चाय-बिस्किट सिर्फ स्वाद की बात नहीं रह गई है। आने वाले समय में ये न सिर्फ आपकी जुबान, बल्कि आपकी सेहत पर भी सवाल खड़े करेंगे। मोटापे या ज्यादा वजन (Obesity and Overweight) और खानपान के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी दूसरी समस्याओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। भारत सरकार ने देश के तमाम केंद्रीय संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे अपने परिसरों में ऐसे बोर्ड लगाएं जो आम लोगों को यह बताएं कि उनके रोजाना खाए जाने वाले स्नैक्स में कितना छिपा हुआ तेल (Hidden Oil) और चीनी (Hidden Sugar) मौजूद है। ये रंग-बिरंगे बोर्ड अब समोसे, लड्डू और पकौड़ों के ठीक बगल में लगे मिलेंगे, और आपसे कहेंगे - 'सजग होकर खाइए, आपका भविष्य खुद आपको धन्यवाद देगा।' यह कोई प्रतिबंध नहीं है। यह एक 'नजाकत भरी टोक' है, जो सरकार अब खाने की थाली तक पहुंचा रही है। जिस तरह सिगरेट के पैकेट पर चेतावनी लिखी जाती है, उसी तरह अब चाय के साथ खाए जाने वाले बिस्किट पर या वड़ा पाव की दुकान पर एक बोर्ड लगेगा, जो यह बताएगा कि इसमे...