Constitution : पाकिस्तान का संविधान बनाने वाला बाद में कैसे पछताया
https://uplive24.com/ https://uplive24.com/china-and-pakistan-will-do-donkey-trade/ भारत की देखादेखी पाकिस्तान ने अपना संविधान (Constitution) बनाने का प्रयास किया। इसके लिए उसने एक बड़े अंग्रेज नाम को चुना। हालांकि पाकिस्तान का संविधान और उसे बनाने वाले, दोनों ही फ्लॉप हुए। अंबेडकर जयंती पर विशेष। जब भारत का संविधान (Indian Constitution) बना रहा था, उस समय आइवर जेनिंग्स (Ivor Jennings) का नाम चर्चा में था। जवाहरलाल नेहरू चाहते थे कि वही संविधान ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष बनें। लेकिन महात्मा गांधी की राय से डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. B. R. Ambedkar) को यह जिम्मेदारी मिली। आइवर जेनिंग्स एक ब्रिटिश संविधान विशेषज्ञ (constitutional expert) थे। उनका जन्म 1903 में हुआ था और वह यूनाइटेड किंगडम के जाने-माने शिक्षाविद् और कानूनविद् थे। वह ब्रिटिश संविधान और कामन लॉ पर गहरी पकड़ रखते थे। भारत में तो उनको मौका नहीं मिला, लेकिन पाकिस्तान ने उन्हें जरूर बुलाया। पाकिस्तान का संविधान और जेनिंग्स (Constitution of Pakistan) 1947 में पाकिस्तान नया-नया आजाद हुआ था और उसे भी अपना संविधान बनाना था...