Gold : 1855 की ग्रेट गोल्ड रॉबरी और 2025 का बुखार
https://uplive24.com/why-gold-price-is-rising/ सोना (Gold) कभी सिर्फ धातु नहीं रहा। ये सत्ता की सीढ़ी भी बना, और अपराध की कहानी भी। 2025 में जब सोने का दाम (Gold price) हर रोज नई ऊंचाइयों को छू रहा है, तब एक पुरानी लेकिन बेहद दिलचस्प कहानी याद आती है - 1855 की 'The Great Gold Robbery'। यह कोई फिल्मी स्क्रिप्ट नहीं, बल्कि असली इतिहास है। साल था 1855, लंदन की एक ठंडी सुबह। तीन लोहे के बक्सों में बंद करके, 327 किलो सोना (Gold) भेजा जा रहा था पेरिस। उस वक्त के हिसाब से उसकी कीमत थी 12 हजार पाउंड। ब्रिटिश रेल की गाड़ी से यह सोना भेजा जाना था। तगड़ी सुरक्षा थी, बक्सों में ताले थे, और हर चीज रिकॉर्ड पर थी। लेकिन जब गाड़ी पेरिस पहुंची, तो बक्से जरूर खुले, लेकिन अंदर सोना (Gold) नहीं था - सिर्फ लेड यानी सीसा भरा हुआ था। चोरों ने असली सोना निकालकर उसकी जगह वजन बराबर नकली धातु भर दी थी, ताकि किसी को शक न हो। चोर कौन थे? ये कोई आम अपराधी नहीं थे। इस चोरी में शामिल था - एक रेलवे क्लर्क, एक कुशल चाबी बनाने वाला और एक चुपचाप रहने वाला मास्टरमाइंड। तीनों ने कई महीनों तक इस चोरी की तैयारी की - ...