Posts

Showing posts with the label #RamKatha

Ram katha : अनूठी राम कथा है उत्तराखंड का रम्माण

Image
https://uplive24.com/uttarakhands-ramman-is-a-unique-ram-katha/ रम्माण न सिर्फ एक लोकनृत्य है, बल्कि यह देवभूमि उत्तराखंड (Uttarakhand) की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का जीता-जागता उदाहरण है। इसमें राम कथा (Ram katha) कहते हैं, रामनवमी (Ramnavmi) पर खास। उत्तराखंड (Uttarakhand) के पर्वतीय अंचलों में लोकजीवन, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलता है। यहां के धार्मिक आयोजन, मेले और पारंपरिक नृत्य सिर्फ मनोरंजन के साधन नहीं, बल्कि इनमें दैवीय शक्ति और गहरी आस्था भी निहित होती है। इन्हीं अनूठे आयोजनों में से एक है – रम्माण नृत्य (Ramman Dance), जो चमोली जनपद के पैनखंडा क्षेत्र में हर साल विशेष परंपरा के तहत आयोजित होता है। नृत्य के माध्यम से राम कथा (Ram katha) का मंचन रम्माण नृत्य, भगवान राम की लीलाओं को बिना किसी संवाद के, केवल नृत्य और अभिनय के ज़रिए प्रस्तुत करता है। इसे रामलीला (Ramlila) की मूक शैली भी कहा जा सकता है, जिसमें संवाद की जगह 'जागर' गायन और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ताल होती है। खास बात यह है कि रम्माण में कलाकार संवाद नहीं बोलते, बल्कि नृत...