Posts

Showing posts with the label mass slaughter of dogs in China

Mass slaughter of dogs : चीन में क्यों हुआ था कुत्तों का सामूहिक कत्लेआम?

Image
अजीब ढांचा और पूरा परिवार गायब, ब्रिटेन की रहस्यमयी कथा सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों (Stray Dogs) को लेकर एक अहम फैसला दिया है। इसमें पशु प्रेमियों का भी ख्याल रखा गया है। लेकिन इतिहास में ऐसे दो मामले मिलते हैं, जहां इंसानें की जल्दबाजी, डर और आशंका ने लाखों कुत्तों की जान (Mass slaughter of dogs) ले ली। uplive24.com पर इतिहास का वह दर्दनाक हिस्सा। दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत के मौडिंग इलाके में आधी रात को अचानक से शोर उठा। पिछली कुछ रातों से यह छोटा-सा इलाका अंधेरा घिरते ही ऐसे शोर में डूब जाता था। कुछ सरकारी कर्मचारी और वर्दीधारी गलियों में ड्रम पीटते और आवाज करते हुए घूम रहे थे। वे हर दरवाजे पर रुकते, भरपूर शोर करते और फिर आगे बढ़ जाते। तभी एक घर से एक दबी हुई आवाज सुनाई पड़ी। पुलिसवालों के कदम रुक गए। उन्होंने और तेजी से ड्रम पीटना शुरू कर दिया। अंदर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। घर की सबसे छोटी बच्ची भागते हुए बेसमेंट में गई और अपने प्यारे कुत्ते को कस के गले लगा लिया। लेकिन बाहर उठते शोर ने डॉगी को बेचैन कर दिया था। कुछ देर तक वह रुका रहा और आखिरकार जोर से भौंकने लगा।...