'Tomorrow Island' और 'Yesterday Island', जहां पैदल चल कर सकते हैं टाइम ट्रैवल
https://uplive24.com/usa-russia-tomorrow-yesterday-islands-explained/ यह कहानी है रूस और अमेरिका के बीच मौजूद टुमारो आइलैंड और यस्टरडे आइलैंड की, जहां सिर्फ 4 किमी की दूरी पर दो अलग-अलग तारीखें होती हैं। uplive24.com पर इतिहास, राजनीति और समय के इस अनोखे खेल को विस्तार से समझें। जरा सोचिए, एक ऐसा द्वीप जहां आप एक ही समय में दो तारीखें देख सकते हैं। जहां एक छोर पर 'आज' होता है और दूसरे पर 'कल'। यह कोई साइंस फिक्शन नहीं, बल्कि सच्चाई है। यह चमत्कारिक और अजीब सी लगने वाली बात हकीकत बनती है Bering Strait के बीच मौजूद दो छोटे से द्वीपों पर, जिन्हें दुनिया जानती है 'Tomorrow Island' और 'Yesterday Island' के नाम से। ये द्वीप हैं Big Diomede और Little Diomede, जो रूस और अमेरिका के बीच में स्थित हैं। दोनों द्वीपों के बीच की दूरी महज 3.8 किलोमीटर है, लेकिन समय के मामले में यह दूरी 21 घंटे की है। Big Diomede (Tomorrow Island) रूस का हिस्सा है, और यहां 'कल' की तारीख होती है। वहीं, Little Diomede (Yesterday Island) अमेरिका का हिस्सा है, और यहां 'आज'...