Tuvalu : क्यों एक पूरे देश को ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट करने की जरूरत पड़ रही?
https://uplive24.com/why-entire-population-of-tuvalu-being-shifted-to-australia/ जलवायु परिवर्तन से डूबने की कगार पर तुवालू (Tuvalu) दुनिया का पहला ऐसा देश बन सकता है, जिसकी पूरी आबादी का योजनाबद्ध माइग्रेशन ऑस्ट्रेलिया में होगा। uplive24.com पर जानिए तुवालू का इतिहास, संस्कृति और संकट। प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में बसा छोटा सा द्वीप देश तुवालू (Tuvalu) अब दुनिया का पहला ऐसा राष्ट्र बनने जा रहा है, जिसकी पूरी आबादी का योजनाबद्ध तरीके से माइग्रेशन किया जाएगा। वजह है जलवायु परिवर्तन (Climate Change) से बढ़ता समुद्री जलस्तर। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले 25 वर्षों में तुवालू का बड़ा हिस्सा पानी में डूब सकता है, जिससे वहां रहना नामुमकिन हो जाएगा। क्यों खतरे में है तुवालू (Tuvalu)? तुवालू नौ कोरल द्वीपों और एटॉल्स (Coral Islands & Atolls) से मिलकर बना है, जहां की आबादी महज 11,000 के आसपास है। देश की औसत ऊंचाई समुद्र तल से सिर्फ 2 मीटर है, जिस कारण यह बाढ़, तूफानी लहरों और समुद्र के बढ़ते पानी का सबसे आसान शिकार बन जाता है। NASA की Sea Level Change Team के अनुसार, 2023 में ...