Manoj Kumar : जब शाहरुख से खफा हो गए मनोज कुमार, कहा- यह मेरा अपमान है
https://uplive24.com/manoj-kumar-was-angry-with-shahrukh-khan/ भारतीय सिनेमा को अगर देशभक्ति का चेहरा देना हो, तो पहला नाम जो सामने आता है वह है मनोज कुमार (Manoj Kumar)। देशभक्ति से लबरेज किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले इस अभिनेता-निर्देशक को फिल्म प्रेमी प्यार से 'भारत कुमार' कहते हैं। 4 अप्रैल 2025 की सुबह 87 वर्ष की आयु में उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और करोड़ों प्रशंसकों के दिलों में शोक की लहर दौड़ गई। मनोज कुमार (Manoj Kumar) को पूरी इंडस्ट्री, पूरा देश चाहता था, लेकिन एक मौका ऐसा भी आया, जब उन्हें कहना पड़ा कि यह मेरा अपमान है। साल था 2007। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की सुपरहिट फिल्म 'ओम शांति ओम' (OM SHANTI OM) सिनेमाघरों में धूम मचा रही थी। फिल्म में पुराने बॉलीवुड के दौर को कई मजेदार तरीकों से याद किया गया था, पर एक सीन ऐसा भी था जिसने 'भारत कुमार' यानी मनोज कुमार (Manoj Kumar) को नाराज कर दिया। इस सीन में शाहरुख का किरदार ओम, 70 के दशक की फिल्म के प्रीमियर में पहुंचता है और खुद को मनोज कुमार (Manoj Kumar) बनाकर अंदर घुसने की कोशिश करता है। उसे पहच...