Posts

Showing posts with the label maut ke baad jeevan

कहां रहती है पितरों की आत्मा, क्या Pitru Paksha में उनसे मिल सकते हैं?

Image
  क्या आत्मा का वजन होता है? जानें धर्म, विज्ञान और 21 ग्राम का रहस्य क्या आत्मा होती है, अगर हां तो कहां रहती है? क्या हमारे पुरखे हम पर नजर रखे हुए हैं? पितृपक्ष (pitru paksha) में अर्पित की गई चीजें उन तक कैसे पहुंचती हैं?  जब भी परिवार में किसी नए सदस्य का जन्म होता है, तो लोग अक्सर उन्हें याद करने लगते हैं, जो दूर चले गए। 'इसका चेहरा बिल्कुल तुम्हारे दादा जैसा दिख रहा है!' लोग चले जाते हैं और यादें छूट जाती हैं! इन यादों को लोग किसी बच्चे के चेहरे में, किसी सामान में और कई बार सपनों में भी तलाशते हैं। ऐसा सपना तो आपको भी आता होगा, जिसमें कोई ऐसा दिखता होगा, जिसकी मौत हो चुकी है! और इन सपनों को बड़े-बुजुर्ग अर्थ भी बताते हैं। आमतौर पर कहा जाता है कि जो सपने में आए, वह कोई बात कहना चाहते थे। लेकिन जो मर गया, वह क्या कहना चाहेगा? या फिर वाकई उसे कुछ कहना था? क्या मौत के बाद जीवन होता है और आत्मा अपने पुराने परिवार में किसी नए सदस्य के रूप में जन्म लेना चाहती है या फिर वह सपने दिखाती है? भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को ज्ञान दिया,  नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैन...