Posts

Showing posts with the label पोप

Vatican City : यीशु ने जिसे चुना, उसे दी गई थी वेटिकन में फांसी

Image
https://uplive24.com/why-pope-live-in-vatican-city/ Vatican City क्यों बना ईसाई धर्म का केंद्र, जबकि ईसा मसीह का जन्म तो कहीं और हुआ था? पोप फ्रांसिस क्यों रहते थे वेटिकन में और नए पोप भी क्यों यहीं चुने जाएंगे? एक पल के लिए सोचिए - ईसा मसीह जन्मे थे बेथलेहम में, पले-बढ़े नासरत में, और सूली पर चढ़ाए गए येरुशलम में। फिर भी, आज ईसाई धर्म का सबसे बड़ा केंद्र है वेटिकन सिटी (Vatican City) - रोम का एक छोटा-सा कोना, जो खुद एक संप्रभु देश है। तो सवाल उठता है कि पोप वेटिकन (Vatican City) में क्यों बैठते हैं? वेटिकन सिटी और ईसाई धर्म का रिश्ता कब और कैसे बना? इसका जवाब इतिहास, धर्म, राजनीति और प्रतीकों की एक दिलचस्प कहानी में छुपा है। चलिए, इस रहस्य की परतें खोलते हैं। शुरुआत येरुशलम से, लेकिन सत्ता रोम पहुंची ईसा मसीह (Jesus Christ) के अनुयायी शुरू में येरुशलम और आसपास के यहूदी क्षेत्रों में फैले थे। लेकिन जैसे ही रोमन साम्राज्य में ईसाई धर्म का प्रचार शुरू हुआ, इसकी धारा पश्चिम की ओर मुड़ गई। पहली और दूसरी सदी में, रोम ईसाई मिशन का बड़ा केंद्र बन गया। इसकी वजह यह रही कि रोम रोमन साम्राज्य की ...