Posts

Showing posts with the label fyaulanarayan mandir

Uttarakhand : इस विष्णु मंदिर में होती हैं महिला पुजारी, पंचायत से चयन

Image
https://uplive24.com/fyaulanarayan-mandir-mahila-pujari-uttarakhand/   डॉ. बृजेश सती देश में सामाजिक परिवेश भले ही तेजी से बदल रहा हो, लेकिन आज भी अधिकांश क्षेत्रों में पुरुष वर्चस्व कायम है। आधी आबादी को अपने समान अधिकार पाने के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। हालांकि 21 राज्यों में पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिल चुका है और संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान भी अब नारी शक्ति वंदन विधेयक, 2023 के रूप में पारित हो चुका है, फिर भी समानता की राह आसान नहीं है। भारत में आज भी कई मंदिर ऐसे हैं, जहां महिलाओं के प्रवेश पर रोक है। लेकिन, उत्तराखंड (Uttarakhand) के चमोली जिले की उर्गम घाटी में स्थित फ्यूलानारायण मंदिर इन सबसे बिल्कुल अलग है। यह मंदिर न केवल स्त्री-पुरुष भेदभाव को नकारता है, बल्कि सामाजिक समरसता और लैंगिक समानता की प्रेरक मिसाल भी प्रस्तुत करता है। विष्णु मंदिर, जहां अर्चना करती हैं महिला पुजारी उत्तराखंड (Uttarakhand) की सीमांत घाटियों में स्थित यह देवालय देश का इकलौता ऐसा विष्णु मंदिर है, जहां महिला को केवल पूजा करने का अधिकार ही नही...