Posts

Showing posts with the label team india

Boycott India Pakistan cricket match : क्या क्रिकेट खेलने से पाकिस्तान आतंकवाद भूल जाएगा?

Image
  एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच पर विवाद गहराया। पहलगाम आतंकी हमले के शहीद परिवारों और जनता ने मैच का विरोध किया। सवाल उठता है कि क्या खेल राजनीति से अलग रह सकता है? uplive24.com के विचार : भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच हमेशा से सिर्फ खेल भर नहीं रहे। यह जज्बात है, राजनीति है, यह अतीत का बोझ है और यह भविष्य की बेचैनी भी। एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को दुबई में होने वाला India vs Pakistan T20 मैच भी इसी विवाद के केंद्र में है। सवाल उठ रहा है – क्या भारत को यह मैच खेलना चाहिए, जब सीमा पर खून अभी सूखा भी नहीं है? 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी। उस हमले में मारे गए एक पर्यटक संजय द्विवेदी के पिता ने अब एशिया कप मुकाबले का विरोध (Boycott India Pakistan cricket match) किया है। उन्होंने सरकार से अपील की, 'पाकिस्तान ने हमारे 26 निर्दोष लोगों को मारा। सरकार ने कहा था कि खून और पानी साथ नहीं बह सकता, तो अब खेल क्यों? जनता इस मैच का विरोध कर रही है और मैं भी इसका विरोध करता हूं।' यह आवाज अकेली नहीं है। सोशल मीडिया से लेकर स...

KL Rahul : हम सबके जीवन में एक राहुल है...

Image
  क्रिकेट नहीं, भारत बनाम पाकिस्तान अब सिर्फ पैसों की जरूरत एक महापुरुष से किसी ने पूछा था, 'इस इमारत का सबसे खूबसूरत कोना कौन-सा है?' उन्होंने अपनी अंगुली जमीन की ओर दिखाते हुए कहा, 'तुम देख नहीं पाओगे।' उस शख्स ने पूछा, 'देख नहीं पाऊंगा? फिर वह कोना सबसे खूबसूरत कैसे हुआ?' जवाब आया, 'क्योंकि उसी की वजह से यह इमारत इतनी खूबसूरत है।' उस महापुरुष ने नींव के पत्थर को चुना था। केएल राहुल (KL Rahul) का नाम लेते हुए बार-बार वही नींव का पत्थर याद आता है। एक ऐसा खिलाड़ी, जिसने जरूरत पड़ने पर हर बार टीम के लिए सबसे अहम योगदान दिया, लेकिन हर बार बैलेंस बनाने के नाम पर उसे टीम से बाहर कर दिया गया। एशिया कप (Asia Cup) ताजा उदाहरण है। चयनकर्ताओं ने बहुत माथापच्ची के बाद टीम चुनी है। इतने दिनों से चर्चा आम थी कि शुभमन गिल को टी-20 टीम में लेना चाहिए। इसके पीछे दो दलीलें थीं। पहली दलील कि शुभमन जरबदस्त फॉर्म में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए।  IPL 2025 में भी गिल का बल्ला बोला और उन्होंने 15 मैचों में 155 की ज्यादा स्ट्राइक रेट और...

India vs Pakistan cricket : यह क्रिकेट नहीं, पैसों की जरूरत है

Image
  Asia Cup : क्या BCCI की याददाश्त इतनी कमजोर है, जो उसे पहलगाम याद नहीं रहा? भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan cricket) के बीच एशिया कप में मुकाबला होने वाला है। भारतीय जनता पूछ रही है कि एक आतंकी देश से क्रिकेट किसलिए? क्या पैसा देश से ज्यादा महत्वपूर्ण है? uplive24.com पर एनालिसिस।  सितंबर में UAE में एशिया कप होने वाला है। इसमें एक बार फिर भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan cricket) देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आ सकती हैं - ग्रुप स्टेज, सुपर-4 और फाइनल में। सुनने में रोमांचक लगता है, लेकिन सवाल है कि क्या भारत का पाकिस्तान से खेलना जरूरी है? क्या यह राइवलरी अब भी पहले जैसी है?  भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट (India vs Pakistan cricket) टीमों में उतना ही बड़ा अंतर आ चुका है, जितना दोनों देशों की अर्थव्यवस्था में। पाकिस्तान की कंगाली उसके खजाने से लेकर उसकी क्रिकेट टीम तक पसरी हुई है। हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान एक पाकिस्तानी प्रशंसक ने कमेंट किया कि पाकिस्तान अब छोटी टीम नजर आती है, जो बस कभी-कभार उलटफेर करन...

Virat Kohli : विराट के बाद अब कौन?

Image
https://uplive24.com/who-will-fill-the-void-of-virat-kohli-in-indian-cricket/ विराट कोहली (Virat Kohli) ने सचिन के संन्यास से आए खालीपन को भरा। अब उनके संन्यास से एक बड़ा गैप आ गया है। 14 साल की लंबी यात्रा, 123 टेस्ट मैच, 9230 रन, 30 शतक और अनगिनत जज्बाती लम्हे - विराट कोहली (Virat Kohli) ने आखिरकार टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 36 साल की उम्र में जब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर ये घोषणा की, तो क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में एक खालीपन सा उतर आया।  यह वही विराट (Virat Kohli) थे, जिन्होंने कभी सचिन तेंदुलकर के जाने से बने शून्य को भरा था। अब जब वो खुद जा रहे हैं, तो एक और बड़ा शून्य भारतीय क्रिकेट में छोड़ गए हैं। Virat Kohli का इंस्टा पर संदेश, टेस्ट क्रिकेट में बैगी ब्लू (सफेद जर्सी) पहनकर खेलना शुरू किए अब 14 साल हो गए हैं। सच कहूं तो, मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे ऐसी यात्रा पर ले जाएगा। इसने मुझे परखा, मुझे गढ़ा, और जिंदगी भर साथ रहने वाले सबक सिखाए। सफेद कपड़ों में खेलना कुछ बहुत निजी-सा होता है। वो शांत संघर्ष, लंबे दिन, और वो छोटे-छोटे पल जिन्हें शायद कोई नहीं...