Jeffrey Epstein : जेफरी मर गया, अब ट्रंप को क्यों डर लग रहा
https://uplive24.com/what-is-ontroversy-regarding-jeffrey-epstein-and-trump/ Jeffrey Epstein जब शोहरत की बुलंदियों पर था, तो कौन नहीं था जिसने उसकी पार्टियों का आनंद न उठाया हो। लेकिन आज वही नाम अमेरिका में सबसे बदनाम है। uplive24.com पर पढ़िए उस शख्स की कहानी, जिसने अमेरिकी पॉलिटिक्स और ट्रंप का पीछा मौत के बाद भी नहीं छोड़ा। जेफरी एपस्टीन... यह नाम फिर चर्चा में है। वजह है, जेफरी की पुरानी सहयोगी Ghislaine Maxwell की जेल से लिखी गई चिट्ठियां और Jeffrey Epstein के पुराने दस्तावेजों का सार्वजनिक होना, जिनमें कई नए व चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। हाल ही में एक अमेरिकी कोर्ट ने उन दस्तावेज़ों को डिक्रिप्ट किया है, जो Jeffrey Epstein के पुराने लॉगबुक्स, फ्लाइट रिकॉर्ड्स और प्राइवेट डायरी से जुड़े थे। इनमें नए बिजनेस लीडर्स, हॉलीवुड सेलेब्रिटीज और विदेशी नेताओं के नाम सामने आए हैं, जो पहले कभी जांच के दायरे में नहीं आए थे। इसके अलावा, एक चर्चित डॉक्युमेंट्री सीरीज 'The Epstein Files: Secrets of the Elite' ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा दिया है। इस सीरीज में कुछ ऐसे सीसीटीवी ...