Pope : जब दुनिया में एक साथ तीन पोप हो गए
https://uplive24.com/great-western-schism-three-popes-one-church-crisis/ कभी सोचा है कि एक धर्म, एक चर्च और एक पोप (Pope) होने के बावजूद कैथोलिक दुनिया में ऐसा वक्त भी आया था जब एक नहीं, दो-दो पोप खुद को ईश्वर का प्रतिनिधि घोषित कर बैठे? इतिहास इसे Great Western Schism कहता है, लेकिन यह कोई सीधा-सादा धर्मगुरुओं का विवाद नहीं था - यह एक ऐसा राजनीतिक-धार्मिक संग्राम था, जिसने पूरे यूरोप को हिला दिया। तो, चलिए लौटते हैं 14वीं सदी के उस अंधेरे गलियारे में… जहां सिर्फ चोगा ही सफेद था, नीयत नहीं। क्या था Great Western Schism? Great Western Schism यानी 'महान पश्चिमी विभाजन', वो दौर था जब 1378 से 1417 तक कैथोलिक चर्च में दो - और एक समय पर तीन पोप (Pope) एक साथ दावा करते रहे कि वही असली पोप हैं। यानी एक ही चर्च, लेकिन दो (फिर तीन) अलग-अलग 'वैटिकन' - एक रोम में, दूसरा फ्रांस के Avignon में, और एक तीसरा Pisa में। इस संकट की शुरुआत कैसे हुई? (Causes of Great Western Schism) इसके बीज उस समय पड़े जब Pope Gregory XI की मृत्यु के बाद नए पोप का चुनाव हुआ। लेकिन ये चुनाव सामान्य नहीं था,...