Posts

Showing posts with the label S-400

Air Defence System : पाकिस्तान के पर कतरने को तैयार भारत का एयर डिफेंस सिस्टम

Image
https://uplive24.com/comparison-of-air-defence-systems-of-india-and-pakistan/ Operation Sindoor से तड़प रहे पाकिस्तान ने कुछ हिमाकत करने की कोशिश की, लेकिन भारत के Air Defence System ने उसे जमीन पर ला दिया। कल्पना कीजिए एक ऐसी लड़ाई की, जो जमीन पर नहीं, हवा में लड़ी जा रही है। दुश्मन मिसाइलें छोड़ रहा है, फाइटर जेट आपकी सीमा के करीब मंडरा रहे हैं, और ऊपर आकाश में सन्नाटा नहीं, बल्कि रडारों की सधी हुई नजरें तैनात हैं। यह कोई फिल्मी दृश्य नहीं, बल्कि एयर डिफेंस सिस्टम (Air Defence System) की दुनिया है - वह ढाल जो किसी देश को आसमान से होने वाले हमलों से बचाती है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। बौखलाए पाकिस्तान ने भारत में नागरिक और सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की है। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम (Air Defence System) ने पड़ोसी देश के हर हमले को नाकाम कर दिया है। साथ ही पाकिस्तान में कई एयर डिफेंस रडार और सिस्टम भी तबाह कर दिए हैं। भारत के ड्रोन ने दुश्मन को करारा जवाब दिया है। आतंकवाद के ...