Badminton : भारत का पूना गेम कैसे बन गया आज का बैडमिंटन?
https://uplive24.com/history-of-badminton-from-poona-to-badminton-house/ कभी सोचा है कि बैडमिंटन (Badminton) जैसा एलीगेंट खेल भारत की धरती से निकला होगा? जी हां! और इसका पहला नाम था - पूना (Poona Game)। uplive24.com के साथ चलिए एक छोटी-सी यात्रा पर, जहां हम जानेंगे कि कैसे यह भारतीय खेल पूना से बन गया बैडमिंटन। बैडमिंटन (Badminton) आज जिस रूप में हमारे सामने है, वहां तक पहुंचने के लिए उसने लंबी यात्रा की है। कई सदियों से गुजरा, कई समुद्र लांघे, भाषाओं की दीवार को तोड़ा। इस खेल की जड़ें बहुत पुरानी सभ्यताओं में गहराई से फैली हुई हैं। माना जाता है कि बैडमिंटन (Badminton) जैसा खेल लगभग दो हज़ार साल पहले ग्रीस, चीन और भारत में किसी न किसी रूप में खेला जाता था। उस समय इसे 'बैटलडोर एंड शटलकॉक' कहा जाता था। इसमें दो लोग लकड़ी के रैकेट से एक हल्के शटलकॉक को जमीन पर गिरने से बचाने का प्रयास करते थे। इसमें तब कोई स्कोरिंग या प्रतियोगिता नहीं होती थी। यह बस मनोरंजन का एक तरीका था। यह खेल बाद में कोरिया, जापान और दक्षिण एशिया में लोकप्रिय हुआ। समय के साथ यह खेल यूरोप तक पहुंचा और 17वीं-...