Rath Yatra : सुखोई के टायरों पर चलेगा भगवान का रथ
https://uplive24.com/iskcon-kolkata-rath-yatra-sukhoi-tyres-upgrade/ इस साल इस्कॉन कोलकाता की रथयात्रा (ISKCON Kolkata Rath Yatra) में भगवान जगन्नाथ का रथ सुखोई फाइटर जेट के टायरों पर चलेगा। जानिए कैसे दो दशक की खोज के बाद रथ को मिले ये नए हाईटेक टायर, और क्यों ये भक्तों की यात्रा को बनाएंगे और भी खास। कोलकाता में इस्कॉन रथयात्रा (ISKCON Kolkata Rath Yatra) इस बार कुछ खास अंदाज में निकलेगी। भगवान जगन्नाथ का रथ भले ही 1.4 किमी प्रति घंटे की धीमी गति से चलेगा, लेकिन इसके नीचे लगे टायर किसी सुपरसोनिक ताकत से कम नहीं होंगे। जी हां, इस बार रथ को रूस के मशहूर सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट के टायरों पर खींचा जाएगा। रनवे पर इस फाइटर प्लेन की रफ्तार करीब 280 किलोमीटर प्रति घंटा होती है, जबकि हवा में यह 2200 किलोमीटर प्रतिघंटे से ज्यादा की गति से उड़ सकता है। बोइंग 747 से सुखोई टायरों तक का सफर पिछले 48 सालों से कोलकाता की इस्कॉन रथयात्रा (ISKCON Kolkata Rath Yatra) में भगवान जगन्नाथ का रथ बोइंग 747 जंबो जेट के टायरों पर चलता रहा है। लेकिन जब बोइंग 747 को वैश्विक स्तर पर सेवा से हटा दिया ...