Posts

Showing posts with the label Pahalgam terror Attack

Pakistan Army : कंपनी जैसी है पाकिस्तानी सेना, इसलिए मिला मुनीर को प्रमोशन

Image
https://uplive24.com/pakistan-army-is-like-a-corporate-company/ जनरल असीम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाए जाने के पीछे सिर्फ सैन्य सम्मान नहीं, बल्कि पाकिस्तान की सेना (Pakistan Army) के कॉरपोरेट और राजनीतिक वर्चस्व की एक नई परत छिपी है। जानिए कैसे फौज देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था और विदेश नीति को नियंत्रित करती है। दुनिया के ज्यादातर देशों में सेना राष्ट्र की सुरक्षा के लिए होती है, लेकिन पाकिस्तान एक अलग किस्सा है। वहां सेना (Pakistan Army) सिर्फ बॉर्डर नहीं संभालती, बल्कि सरकारें बनवाती और गिराती है, कंपनियां चलाती है, व्यापार करती है और अब एक बार फिर, अपने सर्वोच्च अधिकारी असीम मुनीर (Asim Munir) को फील्ड मार्शल बनाकर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर चुकी है। यह पद अब तक केवल एक व्यक्ति, जनरल अयूब खान को 1959 में मिला था। उस समय उन्होंने एक सैन्य तख्तापलट के जरिए सत्ता संभाली थी। अब, 65 साल बाद, एक और सैन्य अधिकारी को वही दर्जा मिला है, लेकिन इस बार यह फैसला नागरिक सरकार की मुहर से लिया गया है - कम से कम दिखावटी तौर पर। लेकिन इसे केवल एक सम्मान नहीं समझिए। यह पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) के ...

Michael Rubin : पाकिस्तान 'कुत्ता' और उसकी सेना कैंसर, अमेरिका के पूर्व अफसर ने खोली पोल

Image
https://uplive24.com/former-pentagon-officer-michael-rubin-said-pakistan-conducted-ceasefire-out-of-fear/ अमेरिका के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी Michael Rubin ने माना है कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत को जीत मिली। पाकिस्तान की तुलना उन्होंने डरे हुए कुत्ते से की है। 7 मई 2025 को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में थी, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। भारत की इस कार्रवाई ने न केवल आतंकी ढांचे को ध्वस्त किया, बल्कि पाकिस्तान की सैन्य और कूटनीतिक हार (Pakistan Defeat) को भी उजागर किया।  भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान जैश-ए-मोहम्मद (JeM), लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और हिजबुल मुजाहिदीन (HM) जैसे आतंकी संगठनों के 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। भारत ने आतंकी प्रशिक्षण शिविरों और मुख्यालयों को निशाना बनाया, जिससे पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को करारा झटका लगा। इसके जवाब में पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) और जम्मू-कश्मीर ...

War : तब भी सिंदूर से हारा था पाकिस्तान

Image
https://uplive24.com/story-of-raw-spy-sehmat-who-played-important-role-in-1971-india-pakistan-war/ भारत के ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) ने पाकिस्तान को चित कर दिया। लेकिन यह पहली बार नहीं हुआ है। 1971 के युद्ध (1971 War) में भी वह सिंदूर से हारा था, और तब वह सिंदूर लगाया गया था एक मिशन के लिए। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के जरिये अपनी उन बहन-बेटियों का बदला लिया, जिनके सिंदूर आतंकियों ने पहलगाम (Pahalgam Terrorist Attack) में उजाड़े थे। आतंकवादियों को बचाने की कोशिश में लगा पाकिस्तान युद्ध (India Pakistan War) करना चाहता है। वह मासूमों को निशाना बना रहा है, लेकिन उसके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे। पाकिस्तान इस बार ऑपरेशन सिंदूर से हारा। पहले भी इसी सिंदूर के सहारे एक जांबाज जासूस ने पाकिस्तान (Pakistan) को धूल चटाई थी। 1971 की लड़ाई में उस जासूस की वजह से भारत को ऐसी बढ़त हासिल हुई कि फिर इस्लामाबाद को घुटने टेकने पड़े।  उस जासूस ने भी सिंदूर पहना था, लेकिन उसने शादी की थी अपने कर्तव्य के लिए। यह कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी लगती है, मगर हकीकत है। वह हकीकत जिस...

Air Defence System : पाकिस्तान के पर कतरने को तैयार भारत का एयर डिफेंस सिस्टम

Image
https://uplive24.com/comparison-of-air-defence-systems-of-india-and-pakistan/ Operation Sindoor से तड़प रहे पाकिस्तान ने कुछ हिमाकत करने की कोशिश की, लेकिन भारत के Air Defence System ने उसे जमीन पर ला दिया। कल्पना कीजिए एक ऐसी लड़ाई की, जो जमीन पर नहीं, हवा में लड़ी जा रही है। दुश्मन मिसाइलें छोड़ रहा है, फाइटर जेट आपकी सीमा के करीब मंडरा रहे हैं, और ऊपर आकाश में सन्नाटा नहीं, बल्कि रडारों की सधी हुई नजरें तैनात हैं। यह कोई फिल्मी दृश्य नहीं, बल्कि एयर डिफेंस सिस्टम (Air Defence System) की दुनिया है - वह ढाल जो किसी देश को आसमान से होने वाले हमलों से बचाती है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। बौखलाए पाकिस्तान ने भारत में नागरिक और सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की है। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम (Air Defence System) ने पड़ोसी देश के हर हमले को नाकाम कर दिया है। साथ ही पाकिस्तान में कई एयर डिफेंस रडार और सिस्टम भी तबाह कर दिए हैं। भारत के ड्रोन ने दुश्मन को करारा जवाब दिया है। आतंकवाद के ...

Operation Sindoor : 45 मिनट में बना लोगो, 25 मिनट में पूरा हुआ ऑपरेशन सिंदूर

Image
https://uplive24.com/operation-sindoor-logo-designed-in-45-minutes/ ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी, यह एक संदेश था कि अब भारत बर्दाश्त नहीं करता, जवाब देता है। और जवाब भी ऐसा, जिसमें 45 मिनट की कला और 25 मिनट की सर्जरी एक साथ बोलती है। 6 मई की रात जब देश सो रहा था, तब दिल्ली के साउथ ब्लॉक में नींद पर पहरा था। वहां कुछ अफसरों की आंखों में नींद नहीं, बदले की चिनगारी थी। दो रातों से भारतीय सेना, वायुसेना और रक्षा मंत्रालय के टॉप ऑफिसर एक मिशन को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे - नाम था ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor)। यह वही बदला था, जो कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam Terror Attack) में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में लिया गया। हमला जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की जान गई थी। ठीक दो हफ्तों बाद सेना ने तय किया कि आतंक के अड्डों को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा, लेकिन बेहद सटीक, बेहद शांत और बेहद तेज तरीके से। Operation Sindoor की भनक बेहद सीमित लोगों को थी। सुरक्षा के लिहाज से कई सीनियर आर्मी अफसरों तक आम कर्मचारियों की पहुंच बंद कर दी गई थी। रात 10 बजे के बा...

Tajmahal : जब बांस और काले कपड़ों से बचाया गया ताज

Image
https://uplive24.com/how-india-hid-taj-mahal-and-red-fort-during-war/ आज हम ताजमहल (Tajmahal) को उसकी सफेद संगमरमर की चमक में देखते हैं, लेकिन 1971 के दिसंबर महीने में उसकी वह चमक छिपा दी गई थी - जानबूझकर। कहानी पांच सदी पहले हुई ड्रिल (Mock Drill) की।  आज जब हम ताजमहल (Tajmahal) की बात करते हैं, तो आंखों के सामने बस वह चमचमाता सफेद संगमरमर, प्यार की निशानी और दुनिया का सातवां अजूबा ही आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बेमिसाल इमारत को बचाने के लिए कभी बांस की टहनियों और काले कपड़े का सहारा लिया गया था?  यह वो किस्सा है, जब ताजमहल को दुश्मनों की नजरों से छुपाने के लिए अनोखा जुगाड़ लगाया गया। पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam terror attack) के बाद पाकिस्तान के साथ संबंधों में तनाव है। 7 मई को पूरे भारत में होने वाली मॉक ड्रिल (Mock Drill) के बहाने हम आपको उस दौर में ले चलते हैं, जब 1942, 1965 और 1971 में ताजमहल को बचाने के लिए ऐसा ही कुछ कमाल हुआ था। द्वितीय विश्व युद्ध का दौर था। जर्मन लूफ्टवाफे और जापानी बमवर्षक विमानों का खौफ हर तरफ था। ब्रिटिश सरकार को डर था कि ताजमहल...

India-Pakistan war : पाकिस्तानी जनता को युद्ध नहीं, रोटी चाहिए

Image
https://uplive24.com/pakistani-public-is-scared-of-india-pakistan-war/ जब कोई खौफ में होता है, तो हिम्मती बनने की कोशिश करता है। वह नहीं चाहता कि उसका डर सामने वाले को नजर आए। यही स्थिति इस समय पाकिस्तान की है। उसने भारत संग जंग (India-Pakistan War) का तो ऐलान कर दिया, लेकिन आगे की राह उसे नहीं सूझ रही। पहलगाम आतंकी हमला (Pahalgam Terror Attack) पाकिस्तान की वह गलती है, जिसने भारत के साथ युद्ध (India-Pakistan War) के खतरे को भड़का दिया है। सीमाओं पर सैनिक तैनात हैं, आसमान में लड़ाकू विमान गरज रहे हैं, और टीवी चैनलों पर युद्ध की गूंज सुनाई दे रही है। कहने के लिए तो पाकिस्तान (Pakistan) के नेता एक से एक बयान दे रहे हैं। उनकी बातों से लग रहा है कि भारत के साथ युद्ध (India-Pakistan War) से उन्हें फर्क नहीं पड़ता - वे मरे जा रहे हैं लड़ने के लिए। लेकिन, इनके बीच एक और आवाज है - एक डरी-सहमी, टूट चुकी आवाज - पाकिस्तान की आम जनता की, जो इस वक्त रोटी, दवा और रोजगार के लिए तरस रही है। युद्ध उनके लिए कोई राष्ट्रभक्ति नहीं, बल्कि एक और तबाही का नाम है। दान पर चल रही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पाकिस...

Pakistan Betrayal : पाकिस्तान का धोखा, क्या कभी बदलेगा इसका डीएनए?

Image
https://uplive24.com/pakistan-betrayal-is-the-truth-india-should-give-a-befitting-reply-on-pahalgam/ पाकिस्तान के लिए धोखा देना (Pakistan Betrayal) कोई हादसा नहीं है, यह उसके डीएनए में बसा हुआ है। इतिहास गवाह है कि चाहे अमेरिका हो, सऊदी अरब हो, अफगानिस्तान हो या भारत - पाकिस्तान ने हर उस हाथ को काटा है जिसने कभी उस पर भरोसा किया था। दुनिया में कुछ चीजें हैं जो बार-बार हो रही हैं, और पाकिस्तान के साथ धोखा देने (Pakistan Betrayal) का मामला इनमें सबसे बड़ा है। जब-जब पाकिस्तान के साथ बातचीत की गई, उस दौरान उसने हर बार दगाबाजी की है, और हर बार उसने शांति के मौकों को धोखे में बदलने की कोशिश की है। Pahalgam terror attack इसका ताजातरीन उदाहरण है, जो यह साबित करता है कि पाकिस्तान के दिल में कभी भी शांति की इच्छा नहीं रही। धोखे में पाकिस्तान ने अमेरिका को भी नहीं छोड़ा (Pakistan Betrayal with US) वह पाकिस्तान, जिसने War on Terror में अमेरिका के साथ मिलकर दुनिया को यह दिखाने का प्रयास किया कि वह आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है, वही आतंकवादियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन गया। ओसामा बिन लादेन (Osama bin La...

Act of War : जब ये शब्द बन जाते हैं युद्ध का ऐलान

Image
https://uplive24.com/meaning-and-history-of-act-of-war/ पहलगाम के जवाब में भारत ने सिंधु जल समझौते (Indus waters treaty) को निलंबित किया तो पाकिस्तान (Pakistan) चीख पड़ा - यह Act of War है। आखिर क्या है इसका मतलब? पहलगाम में आतंकी हमले (Pahalgam terror attack) के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में सिंधु जल समझौते (Indus waters treaty) को निलंबित कर दिया। पाकिस्तान (Pakistan) ने इसे एक्ट ऑफ वार बताया है। आखिर इसका मतलब क्या है? Act of War - सिर्फ तीन शब्द, लेकिन इनमें छिपी है पूरी इंसानियत की त्रासदी, कूटनीति की चुनौती और युद्ध के पीछे की वैधता का संकट। यह वाक्यांश कोई सामान्य कानूनी या सैन्य शब्द नहीं, बल्कि वो सीमारेखा है जहां शब्द खत्म हो जाते हैं और बंदूकें बोलने लगती हैं। Act of War का अर्थ  इसका सीधा अनुवाद किया जाए तो मतलब होता है, युद्ध की कार्रवाई। लेकिन असल में यह इससे कहीं ज्यादा जटिल और बहुआयामी है। अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में यह वो बिंदु होता है, जब किसी देश की कोई आक्रामक कार्रवाई इतनी गंभीर हो जाती है कि उसे युद्ध की शुरुआत माना जा सकता है। यह सिर्फ टैंकों के चलने या मिसाइल...

Indus Waters Treaty : सिंधु पर नेहरू की गलती सुधारने का समय आ गया

Image
https://uplive24.com/ जवाहरलाल नेहरू ने Indus Waters Treaty को मानवीय आधार पर जरूरी बताया था। लेकिन पाकिस्तान इस लायक नहीं कि उसके साथ मानवीयता दिखाई जाए। पाकिस्तान (Pakistan) को अब शायद समझ में आए कि जब भारत अपने जल-अधिकारों पर सवाल उठाता है, तो वह केवल गुस्से में नहीं होता, बल्कि ऐतिहासिक अन्याय का हिसाब मांग रहा होता है। पहलगाम में आतंकी हमले (Pahalgam terrorist attack) के बाद भारत ने अब सिंधु जल समझौता (Indus Waters Treaty) को सस्पेंड करने का ऐलान कर दिया है। यह कोई साधारण घोषणा नहीं, बल्कि 64 साल से झेली जा रही जल-सहिष्णुता के अंत की शुरुआत है। पानी का बदला पानी से साल 2016 में जब उरी में भारतीय फौजियों पर हमला हुआ था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुस्से में कहा था, 'रक्त और जल एक साथ नहीं बह सकते।' उसी दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इशारा कर दिया था कि अगर पाकिस्तान आतंक की राह पर चलता रहा, तो भारत पानी की राह बंद कर देगा। अब हालात फिर से वहीं पहुंच गए हैं। पहलगाम (Pahalgam terrorist attack) में पर्यटकों पर हुए कायराना हमले ने भारत को झकझोर दिय...

Indus Waters Treaty : सिंधु जल समझौता स्थगित, पाकिस्तान अब होगा पानी-पानी

Image
https://uplive24.com/what-will-be-the-impact-of-suspending-the-indus-waters-treaty-on-pakistan/ सिंधु जल समझौते (Indus Waters Treaty) को सस्पेंड करके भारत ने साफ कर दिया है कि जब तक पाकिस्तान से आतंकवाद जारी रहता है, तब तक नदियों के रास्ते भरोसा बहने का कोई मतलब नहीं। जब नदियों का बहाव रुकता है, तो सिर्फ पानी नहीं रुकता, इतिहास ठहर जाता है। और इस बार इतिहास को भारत ने खुद रोका है। सिंधु जल समझौते (Indus Waters Treaty), जो 1960 से अब तक चार युद्ध, दर्जनों आतंकी हमले और भारत-पाक के खट्टे रिश्तों के बावजूद बहती रही, उसे भारत ने पहली बार suspend कर दिया है। यह फैसला अचानक नहीं आया। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में, पाकिस्तान से आए आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की जान ले ली। और अगले ही दिन, भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने घोषणा कर दी कि सिंधु जल समझौते (Indus Waters Treaty) को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है। भारत ने साफ कहा कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद (cross-border terrorism) का साथ देना पूरी तरह और बिना शर्त नहीं छोड़ता, तब तक सिंधु जल समझौते (In...

TRF : कौन है पहलगाम में खून बहाने वाला पाकिस्तान का नया चेला

Image
https://uplive24.com/the-resistance-front-is-behind-pahalgam-terror-attack/ पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक चेहरे The Resistance Front (TRF) ने पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Attack) की जिम्मेदारी ली है।  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Attack) ने एक बार फिर आतंक की भयावह तस्वीर सामने रख दी है। अमरनाथ यात्रा से कुछ ही हफ्ते पहले हुए इस हमले में 28 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी गई, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुज़ुर्ग शामिल हैं। इस बर्बर हमले की जिम्मेदारी ली है The Resistance Front (TRF) नामक एक पाकिस्तानी आतंकी संगठन ने, जो सीधे-सीधे लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba LeT) का ही मुखौटा है। आतंक का नया चेहरा TRF की स्थापना अगस्त 2019 में हुई थी, जब भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया था। इसके बाद से ही TRF लगातार घाटी में अस्थिरता फैलाने, गैर-स्थानीय नागरिकों और प्रवासी मज़दूरों को निशाना बनाने में जुटा है। TRF ने खुले तौर पर कहा है कि जो भी कश्मीर में बसने आएगा, वह उनका दुश्मन है और उसके खिलाफ 'जिहाद' जारी रहेगा। सरकार ने TRF को पिछले साल ...