Posts

Showing posts with the label Basit Ali

India vs Pakistan cricket : यह क्रिकेट नहीं, पैसों की जरूरत है

Image
  Asia Cup : क्या BCCI की याददाश्त इतनी कमजोर है, जो उसे पहलगाम याद नहीं रहा? भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan cricket) के बीच एशिया कप में मुकाबला होने वाला है। भारतीय जनता पूछ रही है कि एक आतंकी देश से क्रिकेट किसलिए? क्या पैसा देश से ज्यादा महत्वपूर्ण है? uplive24.com पर एनालिसिस।  सितंबर में UAE में एशिया कप होने वाला है। इसमें एक बार फिर भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan cricket) देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आ सकती हैं - ग्रुप स्टेज, सुपर-4 और फाइनल में। सुनने में रोमांचक लगता है, लेकिन सवाल है कि क्या भारत का पाकिस्तान से खेलना जरूरी है? क्या यह राइवलरी अब भी पहले जैसी है?  भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट (India vs Pakistan cricket) टीमों में उतना ही बड़ा अंतर आ चुका है, जितना दोनों देशों की अर्थव्यवस्था में। पाकिस्तान की कंगाली उसके खजाने से लेकर उसकी क्रिकेट टीम तक पसरी हुई है। हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान एक पाकिस्तानी प्रशंसक ने कमेंट किया कि पाकिस्तान अब छोटी टीम नजर आती है, जो बस कभी-कभार उलटफेर करन...