Posts

Showing posts with the label FATF Grey List Pakistan

FATF : आतंकवाद पर अब और झूठ नहीं बोल पाएगा पाकिस्तान

Image
  https://uplive24.com/pakistan-fatf-terror-funding-report/ आतंकवाद को मिलने वाली फंडिंग पर नजर रखने वाली वैश्विक संस्था FATF (Financial Action Task Force) की एक नई रिपोर्ट ने दुनिया को चौंका दिया है। इस रिपोर्ट में पहली बार साफ कहा गया है कि राज्य यानी सरकारें भी आतंकवाद (Terrorism) की फंडिंग कर रही हैं। सीधे शब्दों में कहें तो अब सिर्फ आतंकी संगठन ही नहीं, बल्कि कुछ सरकारें भी उन्हें पैसा, हथियार, ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी दे रही हैं। इस रिपोर्ट के बाद भारत की पुरानी बातों को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर मान्यता मिली है। पाकिस्तान (Pakistan) पर भारत लगातार यह आरोप लगाता रहा है कि वह आतंकियों को पनाह देता है और उनकी मदद करता है। अब FATF की रिपोर्ट ने इस बात को सही ठहराया है, भले ही पाकिस्तान का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया गया हो। कैसे होती है आतंक की फंडिंग? रिपोर्ट में बताया गया है कि आतंकी संगठन जैसे Lashkar-e-Taiba (LeT) और Jaish-e-Mohammed (JeM) पैसा जुटाने के लिए फर्जी एनजीओ का इस्तेमाल करते हैं। ये एनजीओ चैरिटी के नाम पर लोगों से पैसा लेते हैं और उसे आतंकी हमलों में खर्च कर देते हैं। ...

FATF : ग्रे लिस्ट में आया तो मुंह काला होगा पाकिस्तान का

Image
https://uplive24.com/india-preparing-dossier-to-get-pakistan-put-on-fatf-grey-list/ भारत FATF की जून 2025 की बैठक में पाकिस्तान को फिर से ग्रे लिस्ट में डालने की तैयारी कर रहा है। जानिए FATF क्या है, ग्रे और ब्लैक लिस्ट का क्या असर होता है और भारत का यह कदम पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और छवि को कैसे प्रभावित कर सकता है। भारत एक बार फिर पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंच पर कूटनीतिक मोर्चा खोलने की तैयारी में है। इस बार निशाने पर है Financial Action Task Force (FATF) - आतंकी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग पर नजर रखने वाली वैश्विक संस्था। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, भारत पाकिस्तान को फिर से FATF की 'ग्रे लिस्ट' में डालने के लिए पुख्ता डोजियर तैयार कर रहा है, जिसे जून में होने वाली FATF की प्लेनरी मीटिंग में पेश किया जाएगा। FATF क्या है? FATF यानी Financial Action Task Force, 1989 में बनी एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जिसका उद्देश्य है मनी लॉन्ड्रिंग, टेरर फंडिंग और वित्तीय अपराधों की निगरानी और रोकथाम। इसका मुख्यालय पेरिस में है। FATF के 40 सदस्य देश हैं और 200 से ज्यादा जूरि...