Posts

Showing posts with the label Haunted Places in Odisha

Jatan Nagar Palace : 100 कमरों का यह भव्य महल आज क्यों माना जाता है भुतहा?

Image
  Roman इतिहास की वह रहस्यमयी चीज, जो 300 बरसों में नहीं पहचानी जा सकी Jatan Nagar Palace आज भी देखने में जितना भव्य है, उतनी ही कहानियां हैं उसके बारे में। इसे भारत के सबसे भुतहा महलों में गिना जाता है। uplive24.com पर जानिए, क्या है इसके पीछे की वजह। ओडिशा (Odisha) के धेनकनाल (Dhenkanal) जिले में स्थित जतन नगर पैलेस (Jatan Nagar Palace), शाही विरासत, वास्तुकला की भव्यता और डरावनी दास्तानों का अद्भुत मेल है।  यह महल 20वीं सदी की शुरुआत में पत्तायत नरसिंह प्रताप सिंहदेव (Pattayat Nrusingha Pratap Singhdeo) द्वारा बनवाया गया था और यह धेनकनाल शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर, 200 फीट ऊंची पहाड़ी पर बसा है। 100 कमरों वाला यह विशाल महल उस दौर की वास्तुकला, कला और रियासत की शान को बखूबी दर्शाता है। निर्माण की कहानी और विवाद जतन नगर पैलेस (Jatan Nagar Palace) का निर्माण इतिहास जितना रोचक है, उतना ही विवादित भी। कहा जाता है कि इस महल के निर्माण में लोगों से जबरन मजदूरी कराई गई। भारी पत्थरों को ढोने के लिए हाथियों का उपयोग किया गया और मजदूरों को अमानवीय यातनाएं दी गईं। विशेष यातना कक्ष बनाए...