Posts

Showing posts with the label psychological experiments

Stanford prison experiment : दुनिया का सबसे खतरनाक प्रयोग जिसने यूनिवर्सिटी को जेल बना दिया

Image
https://uplive24.com/stanford-prison-experiment-1971-full-story/ स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में 1971 में हुआ एक सामाजिक प्रयोग जब खेल से भयावह यथार्थ में बदल गया। पढ़िए कैसे छात्र गार्ड बनकर तानाशाह हो गए और कैदी मानसिक रूप से टूटने लगे। दिन-ब-दिन की घटनाओं का रोचक विवरण। कमरे के कोने में एक लड़का दीवार से सिर टिकाए बैठा था। उसके चेहरे पर अजीब-सी थकान थी, मानो कई दिनों से नींद न मिली हो। दूसरे कोने में दो लड़के खुसुर-पुसुर कर रहे थे, जैसे किसी साज़िश की योजना बना रहे हों।  तभी एक और लड़का दरवाजे पर आया और चिल्लाया, 'लाइन में खड़े हो जाओ, कैदियों! समय हो गया है।' यह कोई असली जेल नहीं थी। यह तो स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी का एक तहखाना था, जिसे कुछ हफ्तों के लिए जेल में बदला गया था। लेकिन यहां जो कुछ हो रहा था, वह एक खेल नहीं रह गया था। यह प्रयोग क्या था और किसने शुरू किया? यह साल 1971 की गर्मियों की बात है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford university) के प्रोफेसर फिलिप ज़िम्बार्डो ने एक सामाजिक प्रयोग की योजना बनाई, जिसे स्टैनफोर्ड प्रिजन एक्सपेरिमेंट (Stanford prison experiment) कहा गया। ...