Posts

Showing posts with the label #Ambedkar

Constitution : पाकिस्तान का संविधान बनाने वाला बाद में कैसे पछताया

Image
https://uplive24.com/ https://uplive24.com/china-and-pakistan-will-do-donkey-trade/ भारत की देखादेखी पाकिस्तान ने अपना संविधान (Constitution) बनाने का प्रयास किया। इसके लिए उसने एक बड़े अंग्रेज नाम को चुना। हालांकि पाकिस्तान का संविधान और उसे बनाने वाले, दोनों ही फ्लॉप हुए। अंबेडकर जयंती पर विशेष।  जब भारत का संविधान (Indian Constitution) बना रहा था, उस समय आइवर जेनिंग्स (Ivor Jennings) का नाम चर्चा में था। जवाहरलाल नेहरू चाहते थे कि वही संविधान ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष बनें। लेकिन महात्मा गांधी की राय से डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. B. R. Ambedkar) को यह जिम्मेदारी मिली।  आइवर जेनिंग्स एक ब्रिटिश संविधान विशेषज्ञ (constitutional expert) थे। उनका जन्म 1903 में हुआ था और वह यूनाइटेड किंगडम के जाने-माने शिक्षाविद् और कानूनविद् थे। वह ब्रिटिश संविधान और कामन लॉ पर गहरी पकड़ रखते थे। भारत में तो उनको मौका नहीं मिला, लेकिन पाकिस्तान ने उन्हें जरूर बुलाया। पाकिस्तान का संविधान और जेनिंग्स (Constitution of Pakistan) 1947 में पाकिस्तान नया-नया आजाद हुआ था और उसे भी अपना संविधान बनाना था...

Dr. B.R. Ambedkar : अंबेडकर की जगह लेना चाहता था एक अंग्रेज

Image
https://uplive24.com/nehru-did-not-want-dr-b-r-ambedkar-to-lead-constitution-drafting-committee/ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर (Dr. B.R. Ambedkar) ने भारतीय संविधान को आकार देने में खूब मेहनत की, लेकिन यह जिम्मेदारी उन्हें मिली कैसे - इसकी भी एक कहानी है। अंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) पर विशेष।  डॉक्टर भीमराव अंबेडकर (Dr. B.R. Ambedkar) का नाम सुनते ही दिमाग में कोंधता है संविधान। वह शख्स जिसने सामाजिक न्याय की नींव रखी और समानता पर बात की।  संविधान, केवल कानूनों की एक किताब भर नहीं है। यह भारत की आत्मा है, इसकी विविधता में एकता का अद्भुत प्रमाण है। लेकिन इस आत्मा को स्वरूप देने की प्रक्रिया किसी सीधी रेखा जैसी नहीं थी। इसके पीछे था एक संघर्ष -  अंबेडकर (Dr. B.R. Ambedkar) बनाम जेनिंग्स।  आप सवाल पूछ सकते हैं कि ये जेनिंग्स कौन हैं, कहां से बीच में आ गए और हमारे अंबेडकर से इनकी क्या तुलना? तो आइवर जेनिंग्स (Ivor Jennings) वह हैं, जो संविधान (Indian Constitution) की ड्राफ्टिंग कमिटी के अध्यक्ष बन सकते थे। अगर जवाहरलाल नेहरू की चलती, तो भारतीय संविधान बनाने का जिम्मा उन्हीं...