Posts

Showing posts with the label Atlantropa Project

Atlantropa : क्या थी यूरोप और अफ्रीका को जोड़ने के लिए सागर सुखाने की योजना?

Image
https://uplive24.com/atlantropa-plan-to-dry-up-mediterranean-sea/   कल्पना कीजिए कि भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) को एक विशाल बांध से रोका जाए और यूरोप तथा अफ्रीका को एक ही महाद्वीप के रूप में जोड़ दिया जाए। यह कोई विज्ञान-कथा नहीं, बल्कि 20वीं सदी की एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना थी Atlantropa Project। यह विचार जितना बड़ा था, उतना ही विवादास्पद और जटिल भी। Atlantropa Project था क्या? Atlantropa का मूल विचार था कि जिब्राल्टर जलडमरूमध्य (Strait of Gibraltar) पर एक विशाल हाइड्रोपावर बांध बनाया जाए। इसके जरिए भूमध्य सागर के जलस्तर को धीरे-धीरे 200 मीटर तक कम किया जाता। इससे नई जमीनें सामने आतीं, जो खेती और बस्तियों के लिए इस्तेमाल हो सकती थीं। यूरोप और अफ्रीका के बीच जमीनी पुल बनता जिससे दोनों महाद्वीप एक हो जाते। इसके अलावा, Atlantropa के तहत कांगो नदी को मोड़कर सहारा के रेगिस्तान में ले जाने की योजना थी, जिससे वहां हरियाली लाई जा सके। अफ्रीका में विशाल जलविद्युत (Hydropower) स्टेशन बनाए जाने थे। एक अकल्पनीय सोच Atlantropa Project बीसवीं सदी की सबसे विचित्र लेकिन महत्वाकांक्षी योजनाओ...