Posts

Showing posts with the label Donald Trump

Diego Garcia के साथ इतिहास की नाइंसाफी

Image
  History of Diego Garcia : ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप का गुस्सा अब Diego Garcia पर उतर रहा है। हिंद महासागर में मौजूद इस द्वीप का इतिहास क्या है? क्यों है अमेरिका की इसमें दिलचस्पी और ब्रिटेन का क्या है लेना-देना, जानिए uplive24.com पर। History of Diego Garcia : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड को लेकर आक्रामक बयानबाजी की आग अब हिंद महासागर तक पहुंच गई है। ट्रंप ने अचानक ब्रिटेन पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि वह Diego Garcia द्वीप को मॉरिशस को क्यों लौटा रहा है, जबकि वहां अमेरिका का एक अहम सैन्य अड्डा मौजूद है। ट्रंप ने इसे ब्रिटेन की कमजोरी बताया और दावा किया कि चीन और रूस इस पर नजर रखे हुए हैं।  यहीं से Diego Garcia एक बार फिर वैश्विक राजनीति के केंद्र में आ गया है। लेकिन यह द्वीप सिर्फ एक सैन्य ठिकाना नहीं है। इसके पीछे उपनिवेशवाद, विस्थापन, टूटी जिंदगियां और भूली-बिसरी संस्कृतियों की एक लंबी और दर्दनाक कहानी छिपी हुई है (History of Diego Garcia)। ‘Tomorrow Island’ और ‘Yesterday Island’, जहां पैदल चल कर सकते हैं टाइम ट्रैवल एक द्वीप, जो कभी घर हुआ करता था (His...

Gun culture in America : क्यों अमेरिका में बेलगाम हैं बंदूकें

Image
  क्लास के बीच में, चर्च में और यहां तक कि हजारों की भीड़ वाली रैली में भी अचानक से कोई बंदूक निकालता है और शूटिंग शुरू। अमेरिका में लोगों को बंदूकें इतनी क्यों पसंद हैं, क्यों वहां गन कल्चर (Gun culture in America) इतना हावी है, सरकार कुछ करती क्यों नहीं, जानिए uplive24.com पर।  Gun culture in America- 10 सितंबर 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी Charlie Kirk की एक सभा में सरेआम हत्या कर दी गई। - 10 तारीख को ही कोलाराडो के एवरग्रीन हाईस्कूल में एक छात्र ने दो साथियों को गोली मारी और फिर खुद को शूट कर लिया। - इसी साल 27 अगस्त को Minneapolis Catholic Church में प्रार्थना चल रही थी, जब 23 साल के Robin Westman ने गोलियां चलाईं - दो बच्चों की मौत और 17 घायल। हमलावर ने आत्महत्या कर ली।  ये हालिया उदाहरण हैं अमेरिकी गन कल्चर के (Gun culture in America)।  Charlie Kirk : गन कल्चर पर बोल रहे थे ट्रंप के करीबी, तभी आकर लगी गोली अमेरिका में मास शूटिंग (Mass Shootings) की समस्या लगातार गहराती जा रही है। साल 2025 के पहले आठ महीनों (जनवरी से अगस्त) में ही 309...

US-Russia : बस एक बटन दूर था अमेरिका और रूस में परमाणु युद्ध

Image
  https://uplive24.com/when-nuclear-war-was-about-to-break-out-between-us-russia/ अमेरिका और रूस (US-Russia) के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के बयान के जवाब में दो nuclear submarines को 'उचित क्षेत्रों' में तैनात करने का आदेश दे दिया है।  ट्रंप (Trump) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि उन्होंने यह फैसला एहतियातन लिया है, क्योंकि ऐसे बयान अनचाहे और खतरनाक नतीजों की ओर ले जा सकते हैं। ट्रंप की यह प्रतिक्रिया उस वक्त आई जब मेदवेदेव ने अमेरिका को सीधा ललकारते हुए कहा कि रूस अपने रास्ते पर चलता रहेगा, और ट्रंप को चेतावनी दी कि वह रूस के साथ ultimatum game न खेलें। मेदवेदेव ने लिखा, 'अमेरिका को याद रखना चाहिए कि रूस कोई इजरायल या ईरान नहीं है। हर नया अल्टीमेटम युद्ध की ओर एक और कदम है।' ऐसे हालात में uplive24.com पर जानिए उस रात के बारे में, जब ये दोनों देश परमाणु युद्ध के बिल्कुल करीब पहुंच गए थे। वह रात जब गलती से परमाणु हमले का अलार्म बजा और सिर्फ एक ...

Jeffrey Epstein : जेफरी मर गया, अब ट्रंप को क्यों डर लग रहा

Image
  https://uplive24.com/what-is-ontroversy-regarding-jeffrey-epstein-and-trump/ Jeffrey Epstein जब शोहरत की बुलंदियों पर था, तो कौन नहीं था जिसने उसकी पार्टियों का आनंद न उठाया हो। लेकिन आज वही नाम अमेरिका में सबसे बदनाम है। uplive24.com पर पढ़िए उस शख्स की कहानी, जिसने अमेरिकी पॉलिटिक्स और ट्रंप का पीछा मौत के बाद भी नहीं छोड़ा। जेफरी एपस्टीन... यह नाम फिर चर्चा में है। वजह है, जेफरी की पुरानी सहयोगी Ghislaine Maxwell की जेल से लिखी गई चिट्ठियां और Jeffrey Epstein के पुराने दस्तावेजों का सार्वजनिक होना, जिनमें कई नए व चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं।  हाल ही में एक अमेरिकी कोर्ट ने उन दस्तावेज़ों को डिक्रिप्ट किया है, जो Jeffrey Epstein के पुराने लॉगबुक्स, फ्लाइट रिकॉर्ड्स और प्राइवेट डायरी से जुड़े थे। इनमें नए बिजनेस लीडर्स, हॉलीवुड सेलेब्रिटीज और विदेशी नेताओं के नाम सामने आए हैं, जो पहले कभी जांच के दायरे में नहीं आए थे। इसके अलावा, एक चर्चित डॉक्युमेंट्री सीरीज 'The Epstein Files: Secrets of the Elite' ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा दिया है। इस सीरीज में कुछ ऐसे सीसीटीवी ...

Trump : अमेरिका नहीं, फ्रांस का फायदा करा गए ट्रंप

Image
https://uplive24.com/france-benefits-from-donald-trump-statement-on-india/ डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अमेरिका को फिर से महान बनाना चाहते हैं, लेकिन उनकी बयानबाजियों से नुकसान ज्यादा हो रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) जब भी मंच पर आते हैं, कोई न कोई 'ऐतिहासिक' दावा जरूर कर देते हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच उनकी वजह से सीजफायर हुआ। ट्रंप (Trump) ने यह तक कहा कि उन्होंने व्यापार को एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया, 'अगर तुम शांति चाहते हो, तो व्यापार मिलेगा, नहीं तो कुछ नहीं।' यह बयान जितना चौंकाने वाला था, उतना ही अविश्वसनीय और असहज भी। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ने ट्रंप की इस टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि ट्रंप (Trump) की इस 'बातूनी शांति नीति' से अमेरिका ने वो कुछ खो दिया है, जिसे अरबों डॉलर और वर्षों की रणनीतिक मेहनत से बनाया गया था - भारत का भरोसा। लेकिन बात केवल भरोसे की नहीं है। अमेरिका पर बहुत कुछ खोने का खतरा मंडरा रहा है। भारत की रक्षा नीति (Defen...

Tariff : अमेरिका पर 880 अरब डॉलर का पड़ेगा ट्रंप टैरिफ!

Image
https://uplive24.com/trumps-tariff-will-increase-inflation-in-america/ https://uplive24.com/ डोनाल्ड ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ (Reciprocal Tariff) के तहत तमाम व्यापारिक साझेदारों पर एक्स्ट्रा टैक्स लाद दिया है। लेकिन कहीं इसका खामियाजा अमेरिकी जनता को न भुगतना पड़ जाए? अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने हाल ही में कुछ ऐसे टैरिफ (Tariff) लगाने की घोषणा की है, जिनका असर सिर्फ विदेशी कंपनियों पर नहीं, बल्कि खुद अमेरिका की जनता और कारोबारियों पर भी पड़ सकता है। ये टैरिफ इतने बड़े स्तर पर लगाए गए हैं कि अगर लोग पहले की तरह ही विदेशी सामान खरीदते रहे, तो अमेरिकी लोगों को हर साल करीब 880 अरब डॉलर का बोझ उठाना पड़ सकता है। ये रकम अमेरिका की कुल अर्थव्यवस्था (GDP) का लगभग 2.9% है, जो 1942 के बाद अब तक की सबसे बड़ी टैक्स वृद्धि हो सकती है। क्या राष्ट्रपति को टैक्स बढ़ाने का अधिकार है? संविधान के अनुसार अमेरिका में टैक्स तय करने का अधिकार सिर्फ संसद (कांग्रेस) को है, राष्ट्रपति को नहीं। लेकिन पिछले कई दशकों में संसद ने कुछ मामलों में राष्ट्रपति को भी ये अधिकार दिए हैं, खा...

US vs China : ट्रंप को पता ही नहीं, वह चीन का भला कर रहे!

Image
https://uplive24.com/china-benefits-from-trumps-tariff-policy/ डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अमेरिका को फिर से महान बनाना चाहते हैं। उन्होंने चीन समेत कई देशों पर भार-भरकम टैरिफ (Trump Tariff) लगा दिया है। कहीं इससे अमेरिका को ही घाटा न हो जाए। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) एक बार फिर अपने पुराने रंग में आ गए हैं। उन्होंने चीन (China) के सामानों पर भारी टैक्स (Tariffs) लगाकर वाशिंगटन से बीजिंग तक हलचल मचा दी है। जवाब में चीन ने भी अमेरिका से आयातित सामानों पर 34 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप चाहते हैं कि सस्ते चीनी सामान की बाढ़ को रोका जाए ताकि अमेरिका में बने सामान को बढ़ावा मिल सके। खासकर अमेरिका के छोटे कारोबारों को सस्ती चीनी वस्तुओं से नुकसान हो रहा था, जिसे ट्रंप अब रोकना चाहते हैं। इसी के चलते उन्होंने 'de minimis' नाम की नीति भी हटा दी, जिसमें 800 डॉलर से कम के चीनी सामान टैक्स से बच जाते थे। अब हर चीज पर टैक्स लगेगा। चीन बनाम अमेरिका (US vs China) की इस स्थिति से लगता है कि दुनिया एक नए ट्रेड वॉर (Trade War) की तरफ बढ़ रही है। पहली नजर में यह कदम चीन के लिए...