Jawaharlal Nehru : क्या थी नेहरू की आखिरी इच्छा?
https://uplive24.com/last-wish-of-pandit-jawaharlal-nehru/ पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) की 61वीं पुण्यतिथि पर उनकी वसीयत के भावुक अंश सामने आए हैं, जिसमें उन्होंने अपनी अस्थियां भारत के खेतों में बिखेरने की इच्छा जताई थी। 27 मई 2025 को जब देश ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) की 61वीं पुण्यतिथि मनाई, तब कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने उनकी वसीयत के कुछ अंश सार्वजनिक किए। यह वसीयत उन्होंने अपनी मौत से लगभग दस साल पहले लिखी थी, जिसमें उन्होंने साफ शब्दों में अपनी आखिरी इच्छा दर्ज की थी। वह चाहते थे कि उनकी अस्थियां देश के खेतों में उड़ाकर बिखेर दी जाएं, ताकि वे भारत की मिट्टी में समा जाएं। नेहरू ने अपनी वसीयत में लिखा था कि उनकी अस्थियों का बड़ा हिस्सा एक विमान में ऊंचाई पर ले जाकर उन खेतों में बिखेर दिया जाए, जहां भारत का किसान मेहनत करता है। वह चाहते थे कि उनकी राख देश की उस धरती का हिस्सा बन जाए, जिसके लिए उन्होंने जीवन भर संघर्ष किया। उनकी वसीयत में एक और महत्वपूर्ण अनुरोध था - उन्होंने लिखा, 'मेरी एक मुठ्ठी अस्थियां प्रयागराज में गंगा न...