Posts

Showing posts with the label India response to terror attacks

Pahalgam : एक युद्ध से पूरा नहीं होगा पहलगाम का बदला

Image
https://uplive24.com/how-can-india-take-revenge-from-pakistan-for-pahalgam/ पहलगाम (Pahalgam) में हुआ आतंकी हमला भारत को चुनौती है। इसका जवाब देना होगा, लेकिन इस तरह कि पाकिस्तान (Pakistan) के सीने पर अनगिनत जख्म बन जाएं। मई की पहली सुबह। पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAA) ने एक नोटिस जारी किया - कराची और लाहौर की फ्लाइट इंफॉर्मेशन रीजन (FIR) हर रोज 4 से 8 बजे तक बंद रहेंगी। कारण? सुरक्षा! आमतौर पर ऐसा तभी होता है जब आसमान में हलचल की आशंका हो। और इस बार डर भारत से है। वजह है 22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ वह दिल दहला देने वाला आतंकी हमला (Pahalgam Terrorist Attack), जिसमें 26 बेगुनाह भारतीय मारे गए। पाकिस्तान को डर है कि भारत चुप नहीं बैठेगा। और भारत... वह अब चुप रहने के मूड में नहीं दिखता। पर क्या भारत को अब पारंपरिक युद्ध छेड़ देना चाहिए या फिर कोई और रास्ता है - धीमा लेकिन बेहद असरदार? 1947, 1965, 1971 और 1999 - हर युद्ध में भारत विजयी रहा। फिर भी पाकिस्तान के साथ शांति एक मृगतृष्णा बनी हुई है। क्या यह सिर्फ सीमाओं का झगड़ा है? नहीं, यह झगड़ा उस जहरीली विचारधारा का है जो पाकिस...