Posts

Showing posts with the label Mythological History of Mansa Devi

Mansa Devi Temple : क्यों मां मनसा को देख क्रोधित हो गई थीं देवी पार्वती

Image
  https://uplive24.com/why-devi-parvati-become-angry-after-seeing-mother-mansa/ हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर (Mansa Devi Temple) में दुखद हादसा हुआ है। यह स्थान सदियों से आस्था का केंद्र है। uplive24.com पर जानिए मां मनसा के जन्म की कथा, उनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं और मंदिर का इतिहास। हरिद्वार की पवित्र भूमि पर स्थित मनसा देवी मंदिर (Mansa Devi Temple, Haridwar) न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि श्रद्धा, पौराणिक मान्यताओं और भक्तिभाव की एक जीवंत मिसाल भी है। शिवालिक पहाड़ियों की बिलवा पर्वत चोटी पर स्थित यह मंदिर देवी मनसा को समर्पित है, जिन्हें सर्पों की देवी (Serpent Goddess Mansa) कहा जाता है। सावन और नवरात्र जैसे पर्वों पर यह मंदिर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहता है, जहां लोग अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए देवी के दर्शन करने आते हैं। इस मंदिर (Mansa Devi Temple) का निर्माण 1811 से 1815 के बीच मनी माजरा के राजा गोपाल सिंह ने करवाया था। वह मां मनसा के परम भक्त थे। कहा जाता है कि वह पहले एक गुफा के रास्ते देवी के दर्शन करने आते थे और एक मन्नत पूरी होने के बाद उन्होंने यह...