Earthquake : भारत के प्राचीन मंदिरों को क्यों नहीं हिला पाया भूकंप
https://uplive24.com/how-ancient-temples-of-india-survive-the-earthquake/ uplive24.com पर जानिए कि कैसे भारत के प्राचीन मंदिर प्राकृतिक आपदाओं को झेलते हुए आज भी खड़े हैं, कौन-सी तकनीक इस्तेमाल होती थी इनमें? जब सत्रहवीं सदी में दक्षिण भारत में एक भीषण भूकंप (Earthquake) आया, तो कई किले और मंदिर जमींदोज़ हो गए। लेकिन उसी दौरान एक मंदिर ऐसा भी था, जो बिना किसी खरोंच के खड़ा रहा। इसे भगवान का चमत्कार समझा गया। लेकिन जब वैज्ञानिकों ने इसकी पड़ताल की, तो सामने आई प्राचीन भारतीय इंजीनियरिंग की एक अद्भुत मिसाल। यह है रामप्पा मंदिर (Ramappa Temple)। तेलंगाना में स्थित यह मंदिर आज न सिर्फ एक धार्मिक स्थल है, बल्कि भूकंपरोधी निर्माण तकनीक (Earthquake resistant architecture) का एक बेहतरीन उदाहरण भी है। 800 साल पुराने इस मंदिर को बनाने में जिस तकनीक का इस्तेमाल किया गया, वह थी सैंडबॉक्स टेक्नोलॉजी (Sandbox Technology)। इस पद्धति में मंदिर की नींव के नीचे रेत भरी जाती है ताकि भूकंप (Earthquake) के झटकों की ऊर्जा वहीं सोख ली जाए और संरचना को कोई नुकसान न हो। यह मंदिर काकतीय राजवंश (Kakatiya D...