Posts

Showing posts with the label Lake Nyos disaster

Lake Nyos : जब झील से निकले बादलों ने 1,700 को मौत की नींद सुला दिया

Image
  https://uplive24.com/the-mysterious-cloud-of-lake-nyos-that-killed-1700-people/ कैमरून की Lake Nyos में 1986 में हुआ खौफनाक हादसा, जब झील से निकले CO₂ गैस के बादल ने 1,700 लोगों की जान ले ली। uplive24.com पर जानिए कैसे हुआ यह हादसा और ऐसी अन्य घटनाएं कौन-सी हैं। Lake Nyos (लेक न्योस)  अफ्रीकी देश कैमरून की एक शांत झील, जो अचानक 1986 में दुनिया की सबसे रहस्यमयी और खौफनाक प्राकृतिक आपदाओं में से एक का केंद्र बन गई। एक ऐसा हादसा, जिसमें कोई भूकंप नहीं आया, कोई ज्वालामुखी नहीं फटा, कोई सुनामी नहीं आई - फिर भी एक रात में 1,700 से अधिक लोग और 3,500 से ज्यादा पशु मारे गए। क्या हुआ था उस रात? कैसे एक शांत झील इंसानों और जानवरों के लिए कब्रगाह बन गई? और क्या ऐसे हादसे और भी हुए हैं?  क्या है Lake Nyos? Lake Nyos मध्य अफ्रीका के कैमरून देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित एक ज्वालामुखीय झील है। यह झील एक क्रेटर लेक (Crater Lake) है, यानी यह एक सुप्त ज्वालामुखी के गड्ढे में बनी है।  इसकी गहराई 200 मीटर से अधिक है और यह देखने में सामान्य झीलों जैसी ही शांत प्रतीत होती है। लेक...