Posts

Showing posts with the label Operation Sindoor

Coup in Pakistan : फिर पलटेगा पाकिस्तान में तख्ता

Image
  https://uplive24.com/asim-munir-preparing-to-coup-in-pakistan/ पाकिस्तान की सियासत में एक बार फिर तख्तापलट (Coup in Pakistan) की चर्चा जोरों पर है। खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर (Asim Munir) सत्ता पर कब्जा करने की तैयारी में हैं।  इस बार यह बदलाव बंदूक के जोर पर नहीं, बल्कि संविधान और सत्ता के गलियारों में चल रही एक 'सॉफ्ट क्रांति' के जरिए होने की आशंका है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को हटाने, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को किनारे करने और बिलावल भुट्टो को सत्ता में लाने की सुगबुगाहट खुलकर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि मुनीर पाकिस्तान में राष्ट्रपति प्रणाली (Presidential System) लागू करना चाहते हैं। सबसे पहले नज़र डालते हैं उस घटनाक्रम पर जिसने पूरे देश को चौंका दिया। मई 2025 में जनरल मुनीर को पाकिस्तान (Pakistan Army Chief) के इतिहास में केवल दूसरी बार फील्ड मार्शल का दर्जा दिया गया। इससे पहले 1959 में जनरल अय्यूब खान ने सत्ता हथियाने के बाद खुद को यह पद दिया था।  आसिम मुनीर की यह पदोन्नति भी भारत के जवाबी सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर (Operation Si...

Pakistan Army : कंपनी जैसी है पाकिस्तानी सेना, इसलिए मिला मुनीर को प्रमोशन

Image
https://uplive24.com/pakistan-army-is-like-a-corporate-company/ जनरल असीम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाए जाने के पीछे सिर्फ सैन्य सम्मान नहीं, बल्कि पाकिस्तान की सेना (Pakistan Army) के कॉरपोरेट और राजनीतिक वर्चस्व की एक नई परत छिपी है। जानिए कैसे फौज देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था और विदेश नीति को नियंत्रित करती है। दुनिया के ज्यादातर देशों में सेना राष्ट्र की सुरक्षा के लिए होती है, लेकिन पाकिस्तान एक अलग किस्सा है। वहां सेना (Pakistan Army) सिर्फ बॉर्डर नहीं संभालती, बल्कि सरकारें बनवाती और गिराती है, कंपनियां चलाती है, व्यापार करती है और अब एक बार फिर, अपने सर्वोच्च अधिकारी असीम मुनीर (Asim Munir) को फील्ड मार्शल बनाकर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर चुकी है। यह पद अब तक केवल एक व्यक्ति, जनरल अयूब खान को 1959 में मिला था। उस समय उन्होंने एक सैन्य तख्तापलट के जरिए सत्ता संभाली थी। अब, 65 साल बाद, एक और सैन्य अधिकारी को वही दर्जा मिला है, लेकिन इस बार यह फैसला नागरिक सरकार की मुहर से लिया गया है - कम से कम दिखावटी तौर पर। लेकिन इसे केवल एक सम्मान नहीं समझिए। यह पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) के ...

Pakistan : गरीबी या साजिश नहीं, पाकिस्तान के डीएनए में है आतंकवाद

Image
https://uplive24.com/terrorism-is-in-pakistans-dna/ आतंकवाद को कई बार जोड़ा जाता है अशिक्षा और गरीबी से। हालांकि एक स्टडी बताती है कि पाकिस्तान (Pakistan) के केस में ये दोनों ही फैक्टर नहीं हैं। वहां आतंकवाद आम लोगों की सोच में भी बस चुका है। बात सिर्फ AK-47 या आत्मघाती जैकेट की नहीं है। बात उस जमीन की है, जहां आतंकवाद एक विचार है, एक कारोबार है, एक राष्ट्रीय नीति का हिस्सा है। और उस जमीन का नाम है - पाकिस्तान (Pakistan)। आज जब दुनिया आतंकवाद के खिलाफ लड़ रही है, तब भी पाकिस्तान (Pakistan) में आतंकी शिविर फल-फूल रहे हैं, आर्मी की छावनियों में ट्रेनिंग दी जा रही है, और आईएसआई (ISI) आतंकियों की भर्ती से लेकर ऑपरेशन तक की प्लानिंग कर रही है। इससे भी खतरनाक बात यह है कि वहां का पढ़ा-लिखा शहरी मध्यमवर्ग इन सबका नैतिक समर्थन करता है, जैसे यह सब कोई पवित्र जिहाद हो। जब भी पाकिस्तान में आतंकवाद (Terrorism in Pakistan) की बात होती है, तो दुनिया की उंगलियां सबसे पहले वहां की गरीबी की ओर उठती हैं। वर्षों से यह समझा जाता रहा है कि भुखमरी, बेरोजगारी और शिक्षा की कमी वहां के नौजवानों को हथियार उठाने...

Michael Rubin : पाकिस्तान 'कुत्ता' और उसकी सेना कैंसर, अमेरिका के पूर्व अफसर ने खोली पोल

Image
https://uplive24.com/former-pentagon-officer-michael-rubin-said-pakistan-conducted-ceasefire-out-of-fear/ अमेरिका के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी Michael Rubin ने माना है कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत को जीत मिली। पाकिस्तान की तुलना उन्होंने डरे हुए कुत्ते से की है। 7 मई 2025 को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में थी, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। भारत की इस कार्रवाई ने न केवल आतंकी ढांचे को ध्वस्त किया, बल्कि पाकिस्तान की सैन्य और कूटनीतिक हार (Pakistan Defeat) को भी उजागर किया।  भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान जैश-ए-मोहम्मद (JeM), लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और हिजबुल मुजाहिदीन (HM) जैसे आतंकी संगठनों के 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। भारत ने आतंकी प्रशिक्षण शिविरों और मुख्यालयों को निशाना बनाया, जिससे पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को करारा झटका लगा। इसके जवाब में पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) और जम्मू-कश्मीर ...

Radiation in Pakistan : एक खुफिया विमान, अमेरिका की चिंता, क्या पाकिस्तान में कुछ हुआ है?

Image
https://uplive24.com/did-radiation-in-pakistan-forced-ceasefire/ भारत और पाकिस्तान के बीच जितनी तेजी से समझौता हुआ, उसे लेकर लोगों में तमाम संदेह हैं। पाकिस्तान से यह खबर सोशल मीडिया पर आ रही है कि वहां रेडिएशन लीक (Radiation in Pakistan) हुआ है। पाकिस्तान में हाल ही में हुए भारत के ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद, सोशल मीडिया पर यह चर्चा जोरों पर है कि पाकिस्तान के किराना हिल्स (Kirana hills) में परमाणु रेडिएशन लीक (Radiation in Pakistan) हुआ है। इस चर्चा को और बल तब मिला जब 11 मई को मिस्र का एक वायुसेना विमान पाकिस्तान के मुर्री जिले में उतरा और कुछ समय बाद ही रवाना हो गया।  कहा जा रहा है कि यह विमान रेडियोधर्मिता को नियंत्रित करने के लिए बोरोन की खेप लेकर आया था। लेकिन क्या वास्तव में किराना हिल्स में रेडिएशन लीक (Radiation in Pakistan) हुआ है? आइए, इस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल करते हैं। भारत ने लिया पहलगाम का बदला 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इस हमले के जवाब में भारत न...

Nur Khan : पाकिस्तान के नूर खान में क्या हुआ था 9 की रात?

Image
https://uplive24.com/what-happened-on-may-9-at-nur-khan-airbase-in-pakistan/ भारत ने पाकिस्तान के साथ सीजफायर को लेकर समझौता क्यों किया, यह सवाल हर भारतीय पूछ रहा है। विदेशी मीडिया के मुताबिक, वजह छिपी है पाकिस्तान के Nur Khan एयरबेस में। 9 मई 2025 की रात, जब दुनिया सोने की तैयारी कर रही थी, दक्षिण एशिया के दो परमाणु हथियारों से लैस पड़ोसी, भारत और पाकिस्तान (India Pakistan War), युद्ध के कगार पर खड़े थे। तनाव इतना बढ़ गया था कि अमेरिका को तुरंत दखल देना पड़ा। CNN की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका को पाकिस्तान की ओर से खतरनाक एस्कलेशन यानी न्यूक्लियर हमले (Nuclear War) जैसी कोई गंभीर तैयारी की खुफिया जानकारी मिली थी। अमेरिका के पास खुफिया इनपुट था कि भारत और पाकिस्तान के बीच का टकराव (India Pakistan War) अब परमाणु युद्ध का रूप भी ले सकता है। अभी तक अमेरिका ने कहा था कि वह इस मामले में दखल नहीं देगा, लेकिन जब बात यहां तक पहुंच गई, तो वॉशिंगटन को समझ आया कि केवल देखने से काम नहीं चलेगा। CNN और NYT की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वांस ने पहले डोनाल्ड ट्रंप से बात की, फिर तुरंत भारतीय पीएम नरेंद्र...

War : तब भी सिंदूर से हारा था पाकिस्तान

Image
https://uplive24.com/story-of-raw-spy-sehmat-who-played-important-role-in-1971-india-pakistan-war/ भारत के ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) ने पाकिस्तान को चित कर दिया। लेकिन यह पहली बार नहीं हुआ है। 1971 के युद्ध (1971 War) में भी वह सिंदूर से हारा था, और तब वह सिंदूर लगाया गया था एक मिशन के लिए। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के जरिये अपनी उन बहन-बेटियों का बदला लिया, जिनके सिंदूर आतंकियों ने पहलगाम (Pahalgam Terrorist Attack) में उजाड़े थे। आतंकवादियों को बचाने की कोशिश में लगा पाकिस्तान युद्ध (India Pakistan War) करना चाहता है। वह मासूमों को निशाना बना रहा है, लेकिन उसके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे। पाकिस्तान इस बार ऑपरेशन सिंदूर से हारा। पहले भी इसी सिंदूर के सहारे एक जांबाज जासूस ने पाकिस्तान (Pakistan) को धूल चटाई थी। 1971 की लड़ाई में उस जासूस की वजह से भारत को ऐसी बढ़त हासिल हुई कि फिर इस्लामाबाद को घुटने टेकने पड़े।  उस जासूस ने भी सिंदूर पहना था, लेकिन उसने शादी की थी अपने कर्तव्य के लिए। यह कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी लगती है, मगर हकीकत है। वह हकीकत जिस...

India Pakistan War : रोटी खाने को पैसे नहीं, गोली कैसे खरीदेगा पाकिस्तान

Image
https://uplive24.com/india-pakistan-war-would-be-economic-suicide-for-islamabad/ पाकिस्तान इस समय भारत के साथ जंग (India Pakistan War) लड़ने पर उतारू है। हालांकि उसकी आर्थिक हालत ऐसी नहीं कि वह हिंदुस्तान के सामने टिक पाए। युद्ध उसके लिए आर्थिक आत्महत्या होगी। वॉशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की एक बेहद अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें पाकिस्तान को दिए जा रहे कर्ज (Pakistan debt) की समीक्षा की जाएगी। एक तरफ तो पाकिस्तान जंग लड़ने (India Pakistan War) पर आमादा है, दूसरी तरफ उसे देश चलाने के लिए कर्ज चाहिए। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस फंडिंग का विरोध करेगा। भारत ने IMF से साफ-साफ कहा है कि किसी भी आर्थिक मदद से पहले पाकिस्तान की जमीनी हकीकत को ध्यान में रखा जाए। पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देता आया है। पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने मासूम पर्यटकों को निशाना बनाया। आतंकियों पर कार्रवाई करने के बजाय पाकिस्तान उनकी मौजूदगी को नकारता रहा। जब भारत ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ढांचों को ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत नष्ट ...

Air Defence System : पाकिस्तान के पर कतरने को तैयार भारत का एयर डिफेंस सिस्टम

Image
https://uplive24.com/comparison-of-air-defence-systems-of-india-and-pakistan/ Operation Sindoor से तड़प रहे पाकिस्तान ने कुछ हिमाकत करने की कोशिश की, लेकिन भारत के Air Defence System ने उसे जमीन पर ला दिया। कल्पना कीजिए एक ऐसी लड़ाई की, जो जमीन पर नहीं, हवा में लड़ी जा रही है। दुश्मन मिसाइलें छोड़ रहा है, फाइटर जेट आपकी सीमा के करीब मंडरा रहे हैं, और ऊपर आकाश में सन्नाटा नहीं, बल्कि रडारों की सधी हुई नजरें तैनात हैं। यह कोई फिल्मी दृश्य नहीं, बल्कि एयर डिफेंस सिस्टम (Air Defence System) की दुनिया है - वह ढाल जो किसी देश को आसमान से होने वाले हमलों से बचाती है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। बौखलाए पाकिस्तान ने भारत में नागरिक और सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की है। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम (Air Defence System) ने पड़ोसी देश के हर हमले को नाकाम कर दिया है। साथ ही पाकिस्तान में कई एयर डिफेंस रडार और सिस्टम भी तबाह कर दिए हैं। भारत के ड्रोन ने दुश्मन को करारा जवाब दिया है। आतंकवाद के ...

Operation Sindoor : 45 मिनट में बना लोगो, 25 मिनट में पूरा हुआ ऑपरेशन सिंदूर

Image
https://uplive24.com/operation-sindoor-logo-designed-in-45-minutes/ ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी, यह एक संदेश था कि अब भारत बर्दाश्त नहीं करता, जवाब देता है। और जवाब भी ऐसा, जिसमें 45 मिनट की कला और 25 मिनट की सर्जरी एक साथ बोलती है। 6 मई की रात जब देश सो रहा था, तब दिल्ली के साउथ ब्लॉक में नींद पर पहरा था। वहां कुछ अफसरों की आंखों में नींद नहीं, बदले की चिनगारी थी। दो रातों से भारतीय सेना, वायुसेना और रक्षा मंत्रालय के टॉप ऑफिसर एक मिशन को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे - नाम था ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor)। यह वही बदला था, जो कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam Terror Attack) में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में लिया गया। हमला जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की जान गई थी। ठीक दो हफ्तों बाद सेना ने तय किया कि आतंक के अड्डों को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा, लेकिन बेहद सटीक, बेहद शांत और बेहद तेज तरीके से। Operation Sindoor की भनक बेहद सीमित लोगों को थी। सुरक्षा के लिहाज से कई सीनियर आर्मी अफसरों तक आम कर्मचारियों की पहुंच बंद कर दी गई थी। रात 10 बजे के बा...

Operation Sindoor : LoC में नहीं बंधा रहा भारत का ऑपरेशन सिंदूर, इसलिए है खास

Image
https://uplive24.com/highlights-of-indian-army-operation-sindoor/ Operation Sindoor आतंकी ठिकानों पर हमला भर नहीं था, यह मेसेज है पाकिस्तान को कि सुधर जाओ, वरना सिंदूर का लाल रंग तुम्हारी जमीन पर बहता नजर आएगा। 7 मई की आधी रात के कुछ मिनट बाद, भारत ने पाकिस्तान (Strike on Pakistan) की धरती पर वो किया जिसकी गूंज दशकों तक सुनाई देगी। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के जवाब में भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) किया। यह हमला सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं था, यह एक प्रतीकात्मक उत्तर था उस सिंदूर के लिए, जिसे आतंकियों ने मिटाने की कोशिश की थी। भारतीय वायुसेना की मिसाइलें रात के सन्नाटे में पाकिस्तान (Pakistan) की ओर चलीं। Operation Sindoor में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया : 1. मरकज तैयबा कैंप - नियंत्रण रेखा (LoC) से लगभग 25 किलोमीटर (16 मील) दूर स्थित यह कैंप आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का मुख्यालय था। 2. मरकज सुब्हान कैंप - यह पाकिस्तान के अंदर सबसे गहराई में स्थित निशाना था, जो सीमा से करीब 100 किमी दूर है। यह कैंप इस्लाम...

Sindoor : पाकिस्तान की धरती को लाल करने वाला 'सिंदूर' आया कहां से?

Image
https://uplive24.com/history-of-sindoor-with-which-indian-army-carried-out-strikes-in-pakistan/ ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) से भारत ने पहलगाम का बदला पूरा किया। आतंकियों ने जिस सिंदूर को मिटाने की कोशिश की थी, उसी से भारतीय सेना ने पाकिस्तान को लाल कर दिया। जानते हैं कि क्या है इस शब्द के पीछे का इतिहास। Vermilion (वर्मिलियन) - इस एक शब्द में रंग, संस्कृति, रसायन और रहस्य का ऐसा मेल है, जो आपको दुनिया की अलग-अलग सभ्यताओं की सैर पर ले जाता है। हिंदी में इसे आमतौर पर सिंदूर (Sindoor) या हिंगुल कहा जाता है, परंतु इसका इतिहास केवल मांग में भरे जाने तक सीमित नहीं है। यह रंग कभी सम्राटों की महिमा का प्रतीक था, कभी विष का स्रोत बना, और कभी कला की आत्मा। Vermilion शब्द लैटिन के vermis (कीड़ा) से आया है, क्योंकि पुराने समय में लाल रंग कीड़े से भी बनता था, जैसे कोचीनिल। वैसे वर्मिलियन प्राकृतिक रूप से एक खनिज से बनता है जिसे Cinnabar कहा जाता है। यह पारे और गंधक का मिश्रण होता है। इसे जब पीसते हैं, तो बनता है चमचमाता हुआ लाल रंग - इतना चमकीला कि जैसे किसी देवी की आंखें हों या सूर्य की आग। ...