Posts

Showing posts with the label Artificial Intelligence

आपके दिमाग से भी बन सकता है कंप्यूटर, चल रहा प्रयोग

Image
  स्विट्जरलैंड की लैब में वैज्ञानिक इंसान के दिमाग की कोशिकाओं से कंप्यूटर बना रहे हैं (Computers from the human brain)। इस तकनीक को बायोकंप्यूटिंग कहा जाता है, जो कम बिजली खर्च करने वाली और भविष्य की सबसे उन्नत तकनीक मानी जा रही है। यह शोध बताता है कि आने वाले समय में हमारे कंप्यूटर ‘जीवित दिमाग’ से चल सकते हैं। uplive24.com पर पढ़िए यह साइंस न्यूज। स्विट्जरलैंड के खूबसूरत शहर Vevey की एक लैब में वैज्ञानिक कुछ ऐसा कर रहे हैं, जो सुनने में साइंस फिक्शन जैसा लगता है। वहां इंसान के मस्तिष्क की कोशिकाओं से कंप्यूटर प्रोसेसर बनाए जा रहे हैं (Computers from the human brain)। ये मिनी ब्रेन कहलाते हैं और इन्हें जिंदा रखने के लिए एक खास तरह का तरल दिया जाता है। फर्क बस इतना है कि अगर ये ‘मिनी ब्रेन’ मर जाएं, तो इन्हें किसी लैपटॉप की तरह ‘रीस्टार्ट’ नहीं किया जा सकता। Surtsey Island : जब समुद्र के बीच अचानक जन्मा एक नया द्वीप क्या है बायोकंप्यूटिंग (Biocomputing)? इस नई तकनीक को बायोकंप्यूटिंग (Biocomputing) या वेटवेयर (Wetware) कहा जाता है। इसका मतलब है, कंप्यूटर को इंसान के असली दिमाग की ...

FATF : आतंकवाद पर अब और झूठ नहीं बोल पाएगा पाकिस्तान

Image
  https://uplive24.com/pakistan-fatf-terror-funding-report/ आतंकवाद को मिलने वाली फंडिंग पर नजर रखने वाली वैश्विक संस्था FATF (Financial Action Task Force) की एक नई रिपोर्ट ने दुनिया को चौंका दिया है। इस रिपोर्ट में पहली बार साफ कहा गया है कि राज्य यानी सरकारें भी आतंकवाद (Terrorism) की फंडिंग कर रही हैं। सीधे शब्दों में कहें तो अब सिर्फ आतंकी संगठन ही नहीं, बल्कि कुछ सरकारें भी उन्हें पैसा, हथियार, ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी दे रही हैं। इस रिपोर्ट के बाद भारत की पुरानी बातों को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर मान्यता मिली है। पाकिस्तान (Pakistan) पर भारत लगातार यह आरोप लगाता रहा है कि वह आतंकियों को पनाह देता है और उनकी मदद करता है। अब FATF की रिपोर्ट ने इस बात को सही ठहराया है, भले ही पाकिस्तान का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया गया हो। कैसे होती है आतंक की फंडिंग? रिपोर्ट में बताया गया है कि आतंकी संगठन जैसे Lashkar-e-Taiba (LeT) और Jaish-e-Mohammed (JeM) पैसा जुटाने के लिए फर्जी एनजीओ का इस्तेमाल करते हैं। ये एनजीओ चैरिटी के नाम पर लोगों से पैसा लेते हैं और उसे आतंकी हमलों में खर्च कर देते हैं। ...