Posts

Showing posts with the label Uttarakhand Disaster

Kheer Ganga : क्या है खीर गंगा का इतिहास, कैसे मिला उसे यह नाम?

Image
  https://uplive24.com/how-uttarkashi-kheer-ganga-get-this-name/ खीर गंगा (Kheer Ganga) है तो छोटी नदी, लेकिन इसका इतिहास उतना ही उथल-पुथल भरा है। 200 सालों से क्या हो रही इस नदी में, जानिए uplive24.com पर। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले (Cloudburst Uttarkashi) की एक शांत और सुरम्य घाटी धराली इन दिनों फिर से चर्चा में है। कारण है खीर गंगा (Kheer Ganga), एक नदी जो अपनी सुंदरता और निर्मल जल के लिए जानी जाती है, लेकिन इसके भीतर छिपा है एक रौद्र और विनाशकारी इतिहास। यह वही नदी है, जो भागीरथी (Bhagirathi) की एक प्रमुख सहायक है और हर कुछ वर्षों में अपने उग्र रूप से पहाड़ों को हिला देती है। क्या है खीर गंगा का इतिहास? (History of Kheer Ganga) खीर गंगा नदी (Kheer Ganga) की उत्पत्ति श्रीकंठ पर्वत के ग्लेशियरों से होती है। धराली (Dharali) गांव के पास यह भागीरथी से मिलती है। आमतौर पर यह नदी शांत रहती है, लेकिन मानसून के महीनों में यह बेकाबू हो जाती है और तबाही मचाती है। इतिहासकारों के अनुसार, 19वीं सदी की शुरुआत में खीर गंगा (Kheer Ganga) में आई एक भीषण बाढ़ ने धराली में मौजूद 240 मंदिरों (Kedar...

Uttarakhand Disaster : उत्तराखंड की वह आपदा, जिसने भागीरथी की धारा बदल दी

Image
https://uplive24.com/uttarakhand-disaster-which-changed-the-course-of-bhagirathi/ उत्तरकाशी के धराली में प्राकृतिक आपदा ने दस्तक दी है। हाल के बरसों में उत्तराखंड (Uttarakhand Disaster) में इस तरह की आपदाएं लगातार आ रही हैं। uplive24.com पर एक्सपर्ट बता रहे हैं इसकी वजह। डॉ. बृजेश सती  Uttarakhand Disaster : हाल के वर्षों में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में प्राकृतिक आपदाओं (Natural disasters in Uttarakhand and Himachal) की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। विशेष रूप से बादल फटने (cloudburst in Himalayas) की घटनाएं मानसून के दौरान आम हो गई हैं। ये न सिर्फ भारी जन-धन की हानि का कारण बन रही हैं, बल्कि जलवायु परिवर्तन (climate change) और पर्यावरणीय असंतुलन की भी गंभीर चेतावनी दे रही हैं। मंगलवार को उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में खीरगंगा नदी के ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने (Uttarakhand Disaster) के कारण अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी। मलबे की तेज़ लहरों ने कई घर, दुकानें और सड़कें बहा दीं। एक तरह से इस आपदा ने धराली गांव का भूगोल और इतिहास दोनों बदल डाले। दरअसल, पहाड़ो...