WhatsApp : अपना फोन चेक कीजिए, आज से इन पर काम नहीं करेगा वाट्सऐप
https://uplive24.com/whatsapp-will-stop-working-on-these-iphones-and-android-phones/ 1 जून 2025 से WhatsApp कुछ पुराने iPhone और Android फोनों पर काम करना बंद कर देगा। iPhone 5s, iPhone 6 और Android 5.0 या उससे नीचे वाले डिवाइसेज़ पर अब WhatsApp सपोर्ट नहीं मिलेगा। पूरी लिस्ट और समाधान जानिए। अगर आप भी पुराने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और WhatsApp चलाते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। Meta की स्वामित्व वाली मैसेजिंग ऐप WhatsApp आज यानी रविवार, 1 जून 2025 से कुछ पुराने मोबाइल फोनों के लिए सपोर्ट बंद कर रही है। पहले यह अपडेट 5 मई को लागू होने वाला था, लेकिन यूजर्स को तैयारी के लिए थोड़ा और समय देने के उद्देश्य से इसे टाल दिया गया था। अब WhatsApp की नई अपडेट पॉलिसी के अनुसार, कुछ iPhone और Android डिवाइसेज पर यह ऐप काम नहीं करेगा क्योंकि इन फोनों का ऑपरेटिंग सिस्टम कंपनी की न्यूनतम जरूरतों को पूरा नहीं करता। कौन से iPhone पर अब नहीं चलेगा WhatsApp? WhatsApp ने iPhone के लिए न्यूनतम iOS 15.1 या इससे ऊपर का वर्जन अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में जिन iPhones में इससे नीचे का iOS है, वे ...