Posts

Showing posts with the label Extraterrestrial life in Hindi

Alien : क्या किसी और दुनिया में जिंदगी सांस ले रही है?

Image
https://uplive24.com/scientists-found-strongest-evidence-of-alien-life/ क्या एलियन (Alien) होते हैं? इस सवाल का जवाब इंसान लंबे वक्त से तलाश रहा है। अब उसे कुछ संकेत मिले हैं। 124 प्रकाश वर्ष दूर एक अनजानी-सी दुनिया है - K2-18 b। यह ग्रह, जो सिंह (Leo) तारामंडल में स्थित है, अचानक वैज्ञानिक दुनिया की धड़कनों को तेज़ कर गया है। और वजह है जीवन के संकेत (Alien Life Evidence)। नहीं, कोई हरा-भरा एलियन (Alien) हाथ हिलाते हुए तस्वीर में नहीं आया है, लेकिन James Webb Space Telescope ने वहां कुछ ऐसा देखा है, जिसे धरती पर अब तक सिर्फ जिंदा जीव ही बनाते हैं। एक वैज्ञानिक खोज नहीं, शायद एक ऐतिहासिक मोड़ ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्री प्रो. निक्कु मधुसूदन और उनकी टीम ने दावा किया है कि K2-18 b की वायुमंडलीय जांच में दो अहम रसायन मिले हैं - Dimethyl Sulfide (DMS) और Dimethyl Disulfide (DMDS)। ये दोनों ऐसे तत्व हैं जो पृथ्वी पर आज तक सिर्फ समुद्री सूक्ष्म जीवों, खासकर फाइटोप्लैंकटन, द्वारा ही बनाए जाते हैं। यानी, अगर यह खोज सही है, तो यह ब्रह्मांड में जीवन की मौजूदगी का अब तक का स...